मस्जिदोंसे घोषणा करके लोगोंको उकसाया गया, सोरममें हुई हिंसाको बीजेपी नेताने बताया पूर्व नियोजित
२५ फरवरी, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुजफ्फरनगरके सोरम गांवमें मंगलवार, २३ फरवरीको बीजेपी व ‘आरडीएल’के कार्यकर्ताओंके मध्य झडप हुई थी । अब इस हिंसापर केन्द्रीय मन्त्री संजीव बालियानने अपना वक्तव्य साझा करते हुए बताया कि उस दिन मस्जिदोंसे घोषणा करके लोगोंको उनके विरुद्ध उकसाया गया था । उनके अनुसार, समूचा प्रकरण पूर्व नियोजित था । मंगलवारको केन्द्रीय राज्य मन्त्री सजीव बालियान शाहपुर थाना क्षेत्रके गांव सोरममें किसीकी तेरहवींके कार्यक्रममें सम्मिलित होने पहुंचे थे, जहां बालियानका विरोध कर रहे कुछ युवकों व भाजपा कार्यकर्ताओंके मध्य हिंसक झडप हुई तथा इस प्रकरणमें ४ लोग चोटिल भी हुए । प्रतिवेदनके अनुसार, सपा प्रत्याशीके परिवारके १०-१२ सदस्योंने बालियानके साथ अशिष्ट व्यवहार किया तथा जब वह सोरम पहुंचे तो लोकदल कार्यकर्ताओंने भी उनसे ऐसा ही वर्तन किया । वहीं एबीपी गंगा ‘चैनल’को दिए वक्तव्यमें संजीवका कहना था कि उनकी ‘कॉल डिटेल’ निकाली जाए । यदि इस प्रकरणमें उनकी चूक हो तो वह उसी क्षण देहली चले जाएंगे । उनका यह भी कहना था कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वह अपने लोगोंके मध्य रहें । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रकरणके कुछ क्षणों पश्चात ही कैसे ‘ट्वीट होने आरम्भ हो गए, इसपर भी मुझे सन्देह है ।
समाचार यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार शान्ति व्यवस्थाको भंग करने हेतु जिहादियोंद्वारा विभिन्न स्थानोंपर नित्य प्रयास किए जा रहे हैं । इस पन्थकी यही विचारधारा है कि न स्वयं सुखसे जीवन व्यतीत करो, न अन्योंको करने दो; अतः अब शीघ्र हिन्दू राष्ट्र स्थापित हो, वही एक विकल्प है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply