मरियम नवाजका उपहास करते हुए पाकिस्तानी सांसदने किया हिन्दू भावनाओंका अपमान, ‘पोस्ट’ किया काली माताका चित्र 


२७ फरवरी, २०२१
         पाकिस्तान दूरदर्शनपर धार्मिक ज्ञान देनेवाले, उलेमासे राजनेता बने सत्ताधारी पक्षके आमिर लियाकत हुसैनने विपक्षी नेत्री मरियम नवाजका उपहास करनेके प्रयासमें हिन्दू भावनाओंका अपमान किया । नवाज शरीफकी पुत्री मरियम नवाजने सत्तापक्षको धमकी दी थी कि ‘वोट’ चोरीका प्रयास किया तो वे उसका दूसरा रूप देखेंगे । इसपर आमिर लियाकत हुसैनने मां कालीके रूपमें मरियमका चित्र ‘पोस्ट’ करते हुए लिखा, “दूसरा रूप ।”
          वहांके हिन्दू नेताओंने इसपर घोर आपत्ति प्रकट करते हुए आमिरको क्षमायाचना करनेको कहा है । पाकिस्तान हिन्दू ‘काउंसिल’के प्रमुख और सिन्ध प्रान्तसे सत्ताधारी पक्षके प्रतिनिधि रमेश कुमारने इस ‘ट्वीट’को लज्जाजनक बताया । उन्होंने कहा कि धार्मिक विद्वान होते हुए यह करना लज्जाजनक है । हम ईशनिन्दा विधानके अन्तर्गत कार्यवाहीकी याचना करते हैं तथा देशभरमें विरोध प्रदर्शन भी करेंगे । उन्होंने कहा कि जिन्होंने सत्तापक्षके घोषणा पत्रमें विश्वास किया है, यह उनका उपहास है । इमरानके पक्षके घोषणा पत्रमें अल्पसङ्ख्यकोंके अधिकारोंके रक्षणके बारेमें लिखा है । हिन्दू समुदायसे अन्य पक्षके नेता लाल मल्ही तथा हिन्दू नेता जयप्रकाशने भी आमिरकी आलोचना की । विपक्षी पक्षके नेताने कहा कि आमिर अपना मानसिक सन्तुलन खो चुके हैं वे जबतक क्षमायाचना नहीं करते, हम प्रदर्शन करते रहेंगे । हिन्दू अधिकारोंके लिए कार्यरत कपिल देवने कहा कि संसदमें बैठे नेताओंने धार्मिक भावनाओंको अपमानित किया है ।
             आमिरने अपने ‘ट्वीट’को त्वरित हटाते हुए कहा कि मुझे ज्ञात है कि हिन्दू भावनाएं चोटिल हुई हैं । मैं सभी धर्मोंका सम्मान करता हूं, मेरे धर्मने मुझे यह सिखाया है ।
          पाकिस्तान जहां अल्पसङ्ख्यक हिन्दुओंपर नित्य अत्याचार होते रहते हैं, शासन तथा पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है; वहां इस घटनापर वहांके हिन्दू नेताओंद्वारा क्रोध प्रकट करना प्रशंसनीय है; परन्तु जिहादियोंके भीतर हिन्दू देवताओंके प्रति कितना विष भरा है ? यह प्रकरण बताता है और जब ऐसे विषैले लोग वहां संसदमें हैं तो आतंकी देशमें मन्दिर टूटेंगे ही ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution