खालिस्तानी आतङ्की गुरपतवंत पन्नूने सिख सैनिकोंको उकसाया
०१ मार्च, २०२१
देशमें चल रहे तथाकथित किसान आन्दोलनके मध्य प्रतिबन्धित आतङ्की सङ्गठन ‘सिख फॉर जस्टिस’के (एसएफजे) संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नूका श्रव्य (ऑडियो) ‘वायरल’ हुआ है, जिसमें वह भारतीय सिख सैनिकोंको उकसाता सुनाई दे रहा है । लगभग २ माह पूर्वके इस ‘ऑडियो’में वह सिख सैनिकोंको लद्दाख सीमा छोडकर सिंघू सीमापर आनेको कह रहा है । उन्हें उकसाते हुए वह कह रहा है कि उनके परिजन पंजाबमें मारे जा रहे हैं । वह कहता है कि पंजाबको भारतसे मुक्त करनेका समय आ गया है ।
उसने पहले भी उन किसानोंके लिए १० ‘मिलियन डॉलर’की वित्तीय सहायताकी घोषणा ‘एसएफजे’की ओरसे की थी, जिन्हें देहलीतक यात्रा करनेमें किसी भी प्रकारकी क्षति हुई हो ।
इससे पूर्व इस सङ्गठनने कश्मीरी युवाओंको कट्टरपन्थी बनाकर भारतसे विभाजित करनेको समर्थन दिया था । इतना ही नहीं इसने महाराष्ट्र तथा बंगालके मुख्यमन्त्रियोंसे भारतसे विभाजित होकर स्वतन्त्र राष्ट्र बनानेके लिए भी उकसाया है ।
यह एक देशद्रोही है, जिसका उद्देश्य मात्र भारतको विभाजित करना है । ऐसे व्यक्ति त्वरित बन्दी बनाए जाने तथा कठोर दण्डके योग्य हैं । भारतके सिखोंको इनसे सावधान रहनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply