केरलमें कांग्रेसने विधानसभा चुनावमें मुसलमान मत प्राप्त करने हेतु कर ली ‘मुस्लिम लीग’से सन्धि
०२ मार्च, २०२१
केरल विधानसभा चुनावमें मुसलमानोंके मत प्राप्त करने हेतु कांग्रेसने ‘इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग’के (आईयूएमएल) साथ मिलकर चुनाव लडना निश्चित कर लिया है । कांग्रेस पक्ष ९५ सीटोंपर तो ‘आईयूएमएल’ २६ सीटोंपर चुनाव लडेगी । केरल कांग्रेसको (जोसफ) ९ सीटें, ‘रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी’को (आरएसपी) ५ तथा केरल कांग्रेस (जैकब), ‘कम्यूनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी’, ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ और ‘नेशनल कांग्रेस केरल’को प्रत्येकी १-१ सीट दी गई है । कल ३ मार्चको होनेवाली बैठकमें इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी ।
अभी तो सत्ताधारी पक्ष ‘एलडीएफ’ शक्तिशाली लग रहा है; परन्तु पिनराई विजयनके सत्ता पक्षको पराजित करनेके उद्देश्यसे ‘यूडीएफ’के ओमान चांडी, रमेश चेन्निथला और मुल्लापल्ली रामचन्द्रन आपसी वैमनस्य भुलाकर एक हो गए हैं ।
राहुल गांधी और प्रियंका चुनाव प्रचारमें सक्रिय हो चुके हैं । राहुलने उत्तर-दक्षिणवाला वक्तव्य देकर प्रचार आरम्भ कर दिया है ।
उल्लेखनीय है कि ‘मुस्लिम लीग’की सहमतिसे ही चुनावमें विजयी होकर राहुल गांधी वायनाडसे सांसद नियुक्त हुए थे । इसबार केरल शासनके विरुद्ध स्वर्ण तस्करी जैसे अनेक अन्य ‘मुद्दे’ भी हैं । केरलमें भाजपामें आन्तरिक कलहके कारण देहली शासनके भाजपा नेताओंको हस्तक्षेप करना पडता है । प्रधानमन्त्री मोदीने केरलके अनेक ईसाई सङ्गठनोंसे चर्चा की है ।
कांग्रेस जहां मुसलमान मत साधनेके प्रयास कर रही है; वहीं अन्य दल भी किसी न किसीको साधनेमें लगे हैं । २६ सीटें मुसलमानोंको देना बताता है कि वह राज्य हिन्दू बहुलसे इस्लाम बहुल होनेकी ओर अग्रसर है और यह अच्छा सन्देश नहीं है । यह तो केरलकी बात है, समूचे देशमें ऐसा न हो, इस हेतु सभी हिन्दू सज्ज हों ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply