गोधरा नरसंहार सम्बन्धित समाचारपर ‘ट्विटर’को आपत्ति, ‘डिलीट’ करनेको कर रहा विवश
०३ मार्च, २०२१
राजनीतिक समाचारोंपर ‘ट्विटर’का प्रतिकार पक्षपात पूर्ण होनेका आरोप है ।
एक ‘यूजर’ने बताया कि उसने ‘कभी न बिसराना’ शीर्षकके संग गोधरा नरसंहारका छायाचित्र ‘पोस्ट’ किया था । इसके उपरान्त उसका खाता कुछ समयके लिए बन्द कर दिया गया । पुनः खाता प्रारम्भ करनेके लिए उसे वह ‘पोस्ट’ हटानेको कहा गया । उसने अपने ‘ट्वीट’को हटानेका निर्णय लिया; परन्तु उसका ‘ट्वीट’ ‘ट्विटर’द्वारा पहले ही हटा दिया गया था । इसपर ‘यूजर’ने कहा कि आप ऐसा करके सत्य परिवर्तित नहीं कर सकते ।
एक अन्य ‘यूजर’ने देहली उपद्रवके समय ‘आई बी कॉन्स्टेबल’ अंकित शर्माकी निर्मम हत्याके छायाचित्र ‘पोस्ट’ किए तो ‘ट्विटर’ने उसपर भी आपत्ति दर्शाई ।
‘ट्विटर सेंसरशिप’का वामपन्थी पूर्वाग्रह दृष्टिगत हो रहा है; कारण एक ओर वह हिन्दू पीडितोंपर लिखे समाचारोंपर आपत्ति लेता तो किसान आन्दोलनपर असत्य फैलाने, उपद्रव फैलाने जैसी ‘पोस्ट्स’ को हटानेसे मना करता है ।
‘ट्विटर’द्वारा देशद्रोही गतिविधियोंपर आपत्ति न लेकर मात्र हिन्दुओंपर हुए अत्याचारों जैसे समाचार हटा देना उनपर रोक लगाना, उसके दोहरे व्यवहारका द्योतक है । भारतीयोंको एकजुट होकर ‘ट्विटर’पर ही इसका सतत विरोधका करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply