०३ मार्च, २०२१
ताण्डव शृङ्खलाको लेकर ‘अमेजॉन’ने उस समय पुनः क्षमा मांगी है, जब इसकी मुखिया अर्पणा पुरोहितको सर्वोच्च न्यायालयमें उपस्थित होना है । अर्पणा पुरोहितसे प्रयागराजकी पुलिसने लम्बे समयतक पूछताछ की थी और प्रयागराजके उच्च न्यायालयने उसकी प्रतिभूति अस्वीकार कर दी थी । इसपर अर्पणाने सर्वोच्च न्यायालयमें अपनी प्रार्थना प्रविष्ट करा दी थी ।
‘वेब सीरिज़’को लेकर दर्शकोंने उनपर आरोप लगाए थे कि इसमें भगवान शिव और भगवान रामका अपमान किया गया है । इस कारणसे केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रीसे ताण्डवपर रोक लगानेकी मांग की गई थी । विवादके पश्चात निर्माताओंने लिखित रूपसे क्षमा मांगी और उसमें परिवर्तन करनेका वचन दिया । उनका कहना था कि उनके मनमें किसीकी भी भावनाओंको ठेस पहुंचानेका कोई भी मन्तव्य नहीं था ।
धर्मद्रोही अन्तर्जाल शृङ्खला निर्माता सर्वप्रथम देवताओंका निरादर करते हैं और अवसरवादी अपने कार्यकी दिशामें तब परिवर्तन करनेका वचन देते हैं, जब उन्हें सर्वोत्तम न्यायालयका भय अनुभव होता है । सूचना और प्रसारण मन्त्रालयद्वारा ऐसी धर्मद्रोही ‘वेब सीरीज’को आरम्भमें ही रोक देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply