पुलिसकर्मियोंने महिला छात्रावासकी महिलाओंको नग्न कर नचवाया, ‘वीडियो’ सामने आनेपर जांच आरम्भ


०४ मार्च, २०२१
      महाराष्ट्रके जलगांव स्थित शासकीय चिकित्सालयमें पुलिकर्मियोंके कुकृत्यका प्रकरण  सामने आया है । स्थानीय आशादीप चिकित्सालयके महिलाओंके छात्रावासमें कुछ पुलिसकर्मियों व उनके साथियोंने मिलकर लडकियोंको नग्न होकर नृत्यके लिए विवश किया । सामाजिक संस्थानोंने जिलाधीशके समक्ष इस प्रकरणका लिखित अभियोग प्रविष्ट कराया है और साथ ही इस घटनाका ‘वीडियो’ भी साक्ष्यके रूपमें प्रस्तुत किया है ।
डीएम अभिजीत राउतने आश्वासन दिया कि वो इस प्रकरणको देखेंगे और दोषियोंके विरुद्ध त्वरित ही कार्यवाही की जाएगी । महिला एवं बाल विकास विभागद्वारा निराश्रित लडकियोंके लिए भोजन और रहनेका प्रबन्ध किया जाता है । उक्त छात्रावास गणेश कॉलोनी क्षेत्रमें स्थित है । इससे पूर्व भी इस छात्रावासमें अनुचित कार्य किए और कराए जानेके समाचार आ रहे थे । प्रशासन इस घटनाकी जांच कर रहा है । इस घटनाकी सूचना मिलनेके पश्चात ‘जननायक फोडेशन’के कार्यकर्ता मंगलवार (मार्च २, २०२१) को छात्रावास पहुंचे और वहां महिलाओं व लडकियोंसे बातचीत करके उनकी स्थिति जानी । कुछ लडकियोंने बताया कि छात्रावास कर्मचारियोंकी सहायतासे पूछताछके ‘बहाने’ कुछ पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगोंको छात्रावासमें प्रवेश दे दिया जाता था । जो लडकियां उनका कहा नहीं मानती थीं, उन्हें पीटा जाता था और धमकाया जाता था । साथ ही सामाजिक संस्थानोंके भीतर नहीं जाने दिया जाता था और जो लडकियां स्वर उठानेका साहस करती थीं, उन्हें प्रबन्धनद्वारा प्रताडित किया जाता था ।
     महाराष्ट्रकी स्थिति इतनी भयावह एवं दयनीय हो गई है । जहां सन्तोंकी क्रूरतापूर्वक हत्या पुलिसकी उपस्थितिमें होती है और ऐसे घिनौने कृत्य पुलिसके द्वारा किए जा रहे हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्रका सत्तारूढदल व उनके सहयोगियोंका अधर्मी मुखौटा अब महाराष्ट्रकी जनताके सम्मुख आ गया है । यदि राजा धर्मका पालन करनेवाला होता तो ऐसे घिनौने कृत्य कदापि नहीं हो सकते थे । हिन्दू राष्ट्र ही केवल एक विकल्प है; अतः हिन्दुओ, प्रयास करें कि धर्मका पालन करनेवाले शासकगणका शासन हो ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution