ममताके विधायक हमीदुल रहमानने दी चुनाव पश्चात विद्रोहियोंके साथ ‘खेल करने’की धमकी


०५ मार्च, २०२१
बंगालमे विधायक हमीदुल रहमानने खुले मंचसे विवादित भाषणके क्रममें मतदाताओंको धमकी देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजोंका कहना है कि जिसका ‘नमक’ खाते हैं, उसकी ‘नमकहरामी’ नहीं करते हैं । चुनाव पश्चात हम उन लोगोंसे निपट लेंगे, जो हमसे विश्वासघात करेगें । उन लोगोंके साथ ‘खेला होबे’ (खेल खेला जाएगा) । हम सभी बहनको हमारे ‘सीएम’के रूपमें देखना चाहते हैं ।” यहां बंगालमें राजनीतिक हिंसाका लम्बा इतिहास देखते हुए लोग ‘खेला होबे’को किसी सम्भावित हिंसा भरे धमकीके रूपमें देख रहे हैं; इसलिए बंगाल भाजपाके प्रतिनिधिमण्डलने सन्ध्या ५ बजे चुनाव आयोगके कार्यालयमें जाकर रहमानके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट कराया है ।
बंगाल भाजपाके प्रभारी कैलाश विजयवर्गीयने ममता बनर्जीके विधायककी धमकियोंका उत्तर देते हुए कहा, “हुबलीमें ममता बनर्जीने कहा कि हम तो खेला करेंगे, ‘खेला’ क्या होता है ? अर्थात मतदान केन्द्रपर अवैध अधिकार, मतदाताओंको भयभीत करना, निष्पक्ष चुनाव न होना । ये सब ‘खेला’ करनेका प्रयास ‘टीएमसी’ करना चाहती है और इसी बातको ध्यानमें रखते हुए हमने सारी जानकारियोंसे चुनाव आयोगको अवगत कराया ।”
चुनाव आयोगद्वारा इस विषयको संज्ञानमें लेते हुए ऐसे नेताओंको चुनाव लडनेके अयोग्य घोषित कर देना चाहिए ।
     रहमानको बताना चाहेंगे कि यह देश और उसके राज्य हमारे महान पूर्वजों व प्रकृतिद्वारा दी गई धरोहरों व मतदाताओंके करके धनसे चलता है, आप लोगोंका ‘वेतन’ भी वहींसे आता है, जिसके लिए आप लोगोंको जनसेवा करनी होती है । रहमान अपने १० कार्य गिनाएं, जो उन्होंने विधायक रहते हुए जनसेवाके रूपमें किए और यदि नहीं किए तो वे स्वयं विचार करें कि ‘नमकहराम’ कौन हुआ ? और ‘खेला’ किसके साथ होना चाहिए । वस्तुत: आजके नेताओंकी यही स्थिति है । जनताका धन खानेवाले स्वयंको जनताका स्वामी समझते हैं, उपद्रव करवाते हैं । ऐसे लोग शासन नहीं, वरन दण्डके योग्य हैं और आगामी धर्मराज्यमें इन्हें इनका वास्तविक स्थान दिखाया जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution