अनुराग कश्यपने अपने दूरभाषसे हटाए सभी विवरण, ६५० करोड करचोरीकी हुई आशङ्क
०६ मार्च, २०२१
आयकर विभागद्वारा छापेमारीके मध्य अनुराग कश्यपने अपने दूरभाष उपकरणसे सभी विवरण हटा दिए हैं । इसके साथ ही तापसी पन्नू एवं चलचित्र निर्माण संस्थानके सभी सदस्योंने भी अपने-अपने दूरभाषसे इसी प्रकार सब कुछ मिटा दिया है । आयकर विभागने इसपर आशङ्का जताई है कि यदि करचोरी नहीं की गई है तो ऐसा क्यों किया गया है । इन सभी ‘डेटा’को पुनः ढूंढ निकालनेके लिए विशेषज्ञोंकी सहायता ली जा रही है । अबतक २८ स्थलोंपर छापेमारी की गई । तापसीके घरसे मिली पांच करोडकी अवैध पावती (रसीद) हेतु आयकर विभागद्वारा पूछताछ की गई; किन्तु तापसी कोई उत्तर नहीं दे पाई । चलचित्र निर्माण संस्थान भी ३०० करोडके लेखा-जोखाका विवरण नहीं दे पाया । शेयर विक्रय करके संस्थानने करचोरी हेतु उनका निम्नतम मूल्य प्रस्तुत किया । संस्थानके कुछ विशेष उपकरण भी आयकर विभागने अपने अधिकारमें ले लिए हैं ।
देशवासियोंको दिशाभ्रमित करनेवाले इस उद्योगके सभी दोषियोंको दण्डित करना अति आवश्यक है, जिससे वे पुनः ऐसे दुष्कार्य न करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply