चिकित्सालयने कटे हुए पेटसे बच्चीको निकाल दिया, मांगे गए पांच लाख रुपये


०८ मार्च, २०२१
       उत्तर प्रदेशके प्रयागराजमें तीन वर्षीय बच्चीको प्राण त्यागने पडे । बच्चीको उदर पीडाके कारण चिकित्सालयमें ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंने उसकी शल्य क्रियाके मध्य पांच लाख रुपये मांगे । रुपये नहीं मिलनेपर चिकित्सकोंने उसके उदरको टांके लगाए बिना ही उसे परिजनको सौंप दिया । दूसरे चिकित्सालय ‘चिल्ड्रन होम’ने भी बिना टांके लगे हुए एवं कटे हुए पेटको देखकर, उसे प्रविष्ट करनेसे मना कर दिया । परिजन बच्चीको पुनः पहलेवाले चिकित्सालयमें ले आए; किन्तु उन्होंने रुपये नहीं मिलनेपर उपचार नहीं किया । अत्यधिक असहनीय पीडाके कारण बच्चीने प्राण त्याग दिए । आक्रोशित सम्बन्धियोंद्वारा कोलाहल करनेपर भी चिकित्सालयने द्वार नहीं खोले तो कई थानोंकी पुलिसको वहां आना पडा । मंझनपुरमें शव-निरीक्षण भी किया गया । जिलाधिकारीने चिकित्सालयके विरुद्ध कार्यवाही करनेका आश्वासन दिया है । बच्चीके पिताने बताया कि उक्त शल्यक्रियाके नामपर उससे डेढ लाख रुपये ऐंठ लिए गए तथा और भी पांच लाख रुपये मांगे गए । बाल संरक्षण आयोगने ‘डीएम’से इसका लिखित विवरण मांगा है और चिकित्सालय तथा चिकित्सकोंके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करनेके लिए कहा है ।
      चिकित्सकोंका धर्म रोगीको स्वस्थ्य करना होता है, न कि धन ऐंठना । धनके प्रलोभनमें अमानवीय आचरण करनेवालोंके विरुद्ध कडी कार्यवाही होनी ही चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution