पाकिस्तानमें एक ही परिवारके ५ हिन्दुओंका चाकू और कुल्हाडीसे काटा गला
०८ मार्च, २०२१
पाकिस्तानके रहीम यार खान नगरसे कुछ दूर अबुधाबी ‘कॉलोनी’में एक हिन्दू परिवारके ५ सदस्योंकी उनके घरमें गला काटकर हत्या कर दी गई ! पुलिसको घटनास्थलसे चाकू और कुल्हाडी प्राप्त हुए हैं । पीडितोंमें ३६ वर्षीय रामचन्द्र और एक हिन्दू मेघवाल है । रामचन्द्रकी कपडोंकी सिलाईकी आपणि थी । सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दासने रामचन्द्रको एक शान्तिपूर्ण जीवन व्यतीत करनेवाला व्यक्ति बताया ।
पंजाबके मुख्यमन्त्री सरदार उस्मान बुजदारने घटनाका संज्ञान लेकर अधिकारियोंको निर्देश दिया है कि आरोपियोंको त्वरित बन्दी बनाएं !
पाकिस्तानमें हिन्दू समुदायपर अत्याचारकी यह नूतन घटना नहीं है । कुछ दिन पूर्व सिंधमें बसे हिन्दुओंके घरोंको जला दिया गया था । पंजाबमें महिलाओंका सार्वजनिक रूपसे यौन उत्पीडन किया गया, उनके निवास जलाए गए और लोग मूकदर्शक बने रहे । कुछ इस घटनाका दृश्यपट बनाते रहे । यहां भील समुदाय दशकोंसे निवास करता आ रहा है; परन्तु अब उनपर अत्याचारकर, उन्हें अपने घरोंको त्यागकर जानेको विवश किया जाता है । सितम्बर २०, २०२० को १७१ हिन्दू पुरुष, महिला, बच्चोंका बलपूर्वक धर्मपरिवर्तन करवाया गया । यह कार्य सिंध प्रान्तमें मदरसा अहसान-उल-तालीमद्वारा करवाया गया ।
पाकिस्तानमें हिन्दुओंकी हत्या कोई नूतन घटना नहीं है । वहां नित्य हिन्दू महिलाओंको प्रताडित करना, उनका बलपूर्वक धर्मान्तरण, हिन्दू महिलाओंका अपहरण, बलात्कार आदि होता रहता है । इमरान शासन मूकदर्शक बना रहता है । अन्तरराष्ट्रीय स्तरपर इस समस्याको उठाकर इनका रक्षण करना अत्यावश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply