प्रेम विवाह किया तो ‘अब्बा’ने ‘बेवा’ बना दिया, अब मेरी हत्याका है भय, औरंगजेबकी पुत्रीने ‘एसपी’से लगाई गुहार
०८ मार्च, २०२१
बिहारके बेगूसराय जनपदमें ४ मार्च २०२१ को मोहम्मद इम्तियाजकी गोली मारकर हत्या कर दी थी । हत्याका मुख्य आरोपी उसीका ससुर मोहम्मद औरंगजेब है । समाचारके अनुसार, औरंगजेबकी पुत्री सादिया परवीनने इम्तियाजसे प्रेम विवाह किया था, जिसके कारण औरंगजेब अपनी पुत्रीसे अत्याधिक क्रोधित था । उसने इसी कारण ही यह हत्या की । सादियाने पुलिस अधीक्षकके (‘एसपी’के) सम्मुख आवेदन देते हुए अपने पितापर गम्भीर आरोप लगाए हैं । सादियाके परिजन एवं अन्य परिचितभी उसके साथ ‘एसपी’के पास पहुंचे थे तथा उन्होंने भी अपनी हत्याका भय बताया है । सादियाने यह भी बताया कि ३ वर्ष पूर्व उसका इम्तियाजसे ‘निकाह’ हुआ था जिसके कारण उसकी हत्याकी गई । उसने यह भी बताया कि पुलिससे सम्बन्धोंके कारण उसका पिता अपराधकर बचता रहा है; परन्तु अब यदि उसको बन्दी न बनाया गया तो उसकी एवं अन्य परिजनके हत्याकी आशंका है । वहीं दैनिक जागरणके प्रतिवेदनके अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्रके हरदिया गांव निवासी २८ वर्षीय इम्तियाजकी हत्या तब की गई, जब वे मार्गके किनारे एक ‘गैरेज’में कुछ लोगोंके साथ बैठा था । विवाहके पश्चात सादियाको वह भगाकर देहली ले गया था और वही उसने ‘निकाह’ किया था । ‘लॉकडाउन’में वह गांव लौटा था । इम्तियाजके भाई एजाजने भी अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि गांव लौटनेके पश्चात औरंगजेब उसके भाईको धमकी देता रहता था एवं कुछ दिवस पूर्व उसका विवाद भी हुआ था । इसी मध्य औरंगजेबने एक दिन अन्य दो लोगोंके साथ आकर गोली चला दी जो इम्तियाजकी छातीमें लगी । उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी औरंगजेब शासकीय शिक्षक भी है ।
समाचार यह स्पष्ट करता है कि जब कभी भी जिहादियोंके मन अनुसार कार्य नहीं होता है, तो वह केवल एक ही कृत्य करते हैं और वह है, हत्या ! अब इसे भुगतनेवाले अन्य समुदायके लोग हो या स्वयं उनके पन्थके; परन्तु इसमें सबसे चकित करनेवाली बात यह है ऐसे व्यक्ति समाजमें शिक्षा देनेका भी कार्य करते हैं, जो अति भयावह है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply