महिला दिवसपर महिला कांग्रेस नेत्रीसे उन्हींके पक्षके नेताने की अभद्रता, अल्पसङ्ख्यक अध्यक्ष शाहनवाज आरोपी 


०९ मार्च, २०२१
        लखनऊमें ८ मार्च २०२१ को महिलाओंके सम्मानमें कांग्रेसद्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था । उक्त कार्यक्रममें अल्पसङ्ख्यक विभागने १०० श्रमजीवी महिलाओंको भी आमन्त्रित किया था । मंचपर आसीन नेतागणोंके संग जैसे ही सदर जाफर आकर बैठी, शाहनवाज आलम आक्रोशित हो गए । उन्होंने सबके समक्ष सदर जाफरको अभद्रतापूर्वक मंचसे उतार दिया । प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लूकी उपस्थितिमें यह अपमान किया गया ।
     यही तो देशपर शासन कर रहे व कर चुके इन दलोंका सत्य ! ढोंग भी ये अच्छेसे नहीं कर पाते हैं; अन्यथा महिलाओंके लिए आयोजित कार्यक्रममें महिलाओंसे ही अभद्रता कैसे होती ? वास्तवमें राजनीतिक दल अभद्र लोगोंका समूह बनते जा रहे हैं और इन लोगोंसे भद्र पुरुषों जैसा व्यवहार कैसे अपेक्षित हो सकता है ? विडम्बना है कि ये लोग हमपर शासन कर रहे हैं अथवा करनेका स्वप्न देख रहे हैं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution