पाकिस्तानको भी मिलेगी भारतमें बनी ‘कोरोना वैक्सीन’ भारतमें बनी ‘कोरोना’की ४.५० करोड ’वैक्सीन डोज’
१० मार्च, २०२१
पाकिस्तानको दी जाएगी; क्योंकि ‘गावी वेक्सीन समझौते’के अन्तर्गत विश्वके सभी देशोंको ‘वैक्सीन’ दी जा रही है और विगत सितम्बर माहमें पाकिस्तानके साथ भी यह निर्धारित किया गया था, इसी माह लगभग १.६ करोड ‘कोविड वैक्सीन’ पाकिस्तानतक पहुंच जाएंगे और जून माहतक ४.५ कोटि ‘वैक्सीन’ ‘सीरम इंस्टीट्यूट’द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी ।
पाकिस्तानके राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाके (एनएचएस) सचिव आमिर अशरफ ख्वाजाने लोक लेखा समितिको (पीएसी) बताया कि देशको भारतमें निर्मित ‘कोरोना वैक्सीन’ इसी माह मिलेगी ।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानने अभीतक चार ‘टीकों’, ‘सिनोफ्राम’ (चीन), ‘ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका’ (ब्रिटेन), ‘स्पूतनिक-वी& (रूस) और ‘कैनसिनो बायो’का (चीन) पंजीकरण किया है ।
अति उदारता विनाशकारी होती है । अभी भी हम इतिहाससे नहीं सीखे तो हमसे बडा मूढ कौन होगा ? पाकिस्तानको ‘वैक्सीन’ देकर कुछ नहीं मिलेगा, वरन वह और भी आतङ्की बनाएगा । विषैले सर्पको कितना भी दानापानी दें, वह काटना नहीं छोडता है । भारत शासनको यह ध्यान रखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply