‘डीयू’में ‘भारतीय सेना रेप करती है’के आपत्तिजनक फलक, विरोध करनेपर ‘एबीवीपी’ छात्राके फाडे वस्त्र


१० मार्च, २०२१
      ‘भारतीय सेना हमारा रेप करती है’, जैसे फलक (पोस्टर) देखकर ‘एबीवीपी’की शिवांगी खडवालने आपत्ति प्रकट की; परन्तु उनपर आक्रमण कर दिया गया, उनके वस्त्र फाड़ डाले गए ।
देहली विश्वविद्यालयके परिसरमें भारतीय सेनापर अपमानजनक टिप्पणीका प्रकरण सामने आया है । इसपर ‘एबीवीपी’ने कडा विरोध प्रकट कराते हुए परिवाद प्रविष्ट किया है । संगठनने आरोप लगाया कि कुछ पूर्व छात्रों और बाहरी लोगोंद्वारा आयोजित एक कार्यक्रममें ‘भारतीय सेना हमारा रेप करती है’, लिखे ‘पोस्टर्स’ लहराए गए । ‘एबीवीपी’ने बिना अनुमति आयोजित इस कार्यक्रमका विरोध किया है ।
जब ये सब हो रहा था, तब देहली विश्वविद्यालय छात्र संघकी ‘जॉइंट सेक्रेटरी’ शिवांगी खडवाल वहांसे जा रही थीं । तभी उस कार्यक्रमके कार्यकर्ताओंद्वारा आपत्तिजनक ‘नारे’ लगाए गए । भारतीय सेना विरोधी ‘पोस्टर’को देखकर जब शिवांगी खडवालने आयोजकोंसे इस कार्यक्रमके उद्देश्यके विषयमें पूछा तो उत्तरमें वहांपर उपस्थित कार्यक्रमके लोगोंने शिवांगी और उनके मित्रोंपर आक्रमण कर दिया । इस आक्रमणके पश्चात छात्र और बाहरी लोगोंके मध्य हाथापाई हुई ।
     वामपन्थियोंका एवं राजनीतिक दलोंका सेनाको कलङ्कित करनेका लम्बा इतिहास है । इन्हें भारतीय संस्कृति, भारतीय सेना, पुलिस एवं न्यायपालिका सभीसे पीडा है । कुछ वर्ष पूर्व कांग्रेसके एक राजनेताने सेना प्रमुखको ‘गलीका गुण्डा’ कहा था, तो वहीं वामपन्थी, जब हमारे अर्धसैनिक बल एवं सैनिक  हुतात्मा होते हैं, तो उत्सव मानते हैं, जो इनका वास्तविक चरित्र दिखता है । सभी नागरिकोंका कर्तव्य है कि जहां भी ‘मंच’ मिले, वहां इनके वास्तविक चरित्रको दिखाकर प्राथमिकी भी प्रविष्ट कराएं ! ‘एबीवीपी’की शिवांगी खडवाल इस आयोजनका विरोध करनेके लिए बधाई की पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution