‘ईदपर बधाई, महाशिवरात्रिपर भगवान शिवके चित्र न साझा करनेका ज्ञान’: अभिनेता सोनू सूदपर बरसे लोग


१२ मार्च, २०२१
अभिनेता सोनू सूद तब चर्चामें आए थे जब उन्होंने गृहबन्दीके मध्य अपने घरोंको लौट रहे श्रमिकोंकी सहायता की थी । इन्हीं सोनू सूदने महाशिवरात्रिको लेकर ‘ट्वीट’ किया, “शिव भगवानका चित्र साझा करके नहीं, किसीकी सहायता करके महाशिवरात्रि मनाएं !”
सोशल मीडियापर यह ‘ट्वीट’ लोगोंको पचा नहीं और लोगोंने उनकी आलोचना आरम्भ कर दी और उनसे पूछा कि ‘ईद’पर यह ज्ञान कहां चला जाता है ?
      चूक सोनू सूदकी नहीं; अपितु सामान्यजनकी है, जो इन अभिनेताओंको अपना आदर्श मानती है । उनके किसी एक अच्छे कार्यपर उन्हें माथेपर बिठा लेती है और किसी एक चूकपर उनकी निन्दा-आलोचना करना प्रारम्भ कर देती है । ज्ञातव्य है कि सोनू सूद कुछ ही दिन पूर्व महाराष्ट्रके मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरेसे मिले और उसके उपरान्त उनके व्यवहारमें परिवर्तन आ गया है । स्थितिकी अनुकूलता अथवा प्रतिकूलताका ज्ञान व भान न सोनू सूदको है न सामान्यजनको ! अच्छा यही होगा कि इन अभिनेताओंपर सभी हिन्दू ध्यान ही न दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution