पत्रकारोंको पिटवानेपर अखिलेश यादव सहित २१ ‘सपा’ कार्यकर्ताओंऔर सुरक्षाकर्मियोंपर प्रविष्ट हुई प्राथमिकी


१४ मार्च, २०२१
 उत्तर प्रदेशके मुरादाबादमें अखिलेश व उसके अन्य कार्यकर्ताओंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । उन्होंने पत्रकारोंको बडी निर्दयतासे पीटा था । अखिलेशने मुरादाबादमें एक पत्रकार सभाका आयोजन किया था; किन्तु वह स्वयं दो घण्टे विलम्बसे सभामें आए । आधा घण्टा वार्ता करनेके पश्चात वह लौटकर जाने लगे तो पत्रकारोंने उनसे कुछ प्रश्न पूछनेका प्रयास किया, इसपर अखिलेशने क्रोधमें आकर, उन्हें अपने सुरक्षाकर्मियोंसे पिटवाकर चोटिल होने दिया और उनके उपकरणोंको क्षतिग्रस्त किया गया । चोटिल पत्रकारको चिकित्सालयमें भेज दिया गया है ।
 परिवादकर्ता अवधेश पाराशरने बताया कि अखिलेशसे पूछे गए प्रश्न आजम खानसे सम्बन्धित थे, जिनसे वह वे रुष्ट हो गए । चोटिल हो जानेपर पत्रकारोंके समूहने जनपद प्रशासनको ज्ञापन सौंपा, जिसके अन्तर्गत प्राथमिकी प्रविष्ट की गई । उसी मध्य अखिलेशके सङकेतपर समाजवादी दलके जिलाध्यक्षने भी, दो पत्रकारोंद्वारा सुरक्षाकर्मियोंपर आक्रमण करनेके आरोपमें प्राथमिकी प्रविष्ट कराई है ।
      जिन नेताओंको लगता था कि राज्य हमारी सम्पत्ति है और इसपर हमारा ही शासन होना चाहिए, उन्हें जनताने सत्ताच्युत कर दिया, इस बातको वे आज भी सहन नहीं कर पा रहे हैं और उनकी यह कुण्ठा निर्दोषोंपर आक्रमणके रूपमें व्यक्त हो रही है । अब उत्तर प्रदेश शासनको चाहिए कि किसी भी प्रकार की ढिलाई न देते हुए अखिलेश यादवपर विधानके अनुसार कठोरतम कार्यवाही हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution