कुल्हाडीसे मारकर कर दी गई साधुकी हत्या, मन्दिरके परिसरमें पाया गया रक्तरंजित शव
१७ मार्च, २०२१
उत्तर प्रदेशके नए आगरा जनपदमें एक और साधुकी निर्मम हत्या कर दी गई है । आगराके गांव मऊमें हनुमान मन्दिरके पुजारी शिव गिरिको कुल्हाडीसे काटकर मार दिया गया । फतेहपुर सीकरीका रहनेवाला यह साधु पिछले तीस वर्षोंसे इस मन्दिरमें पूजा-अर्चना किया करता था । यह मन्दिर यमुना नदीके तटपर वनमें स्थित है । प्रातः आनेवाले आगुन्तकोंने साधुके शवको मन्दिरके परिसरमें रक्तरंजित पाया तो पुलिसको सूचित कर दिया । पुलिसके अनुमानके अनुसार रातमें आए हुए किसी मद्यपिने उसकी हत्या कर दी होगी; क्योंकि मद्यकी खाली बोतल परिसरमें कुल्हाडी सहित पाई गई ।
उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिवस पूर्व मथुरामें भी दो साधुओंकी हत्या कर दी गई थी । चाय बनानेवाले दूधमें कुछ मिला दिया गया था और चाय पीनेपर तीनों साधुओंके मुखसे झाग निकलता हुआ देखा गया था, जिनमेंसे दोकी मृत्यु हो गई थी ।
भारतके अनेक साधुओंकी भिन्न-भिन्न परिस्थितियोंमें हत्या की जा रही है । सतत हिन्दू साधुओंकी ही हत्या हो रही है और सम्भवतः इसके पीछे कोई विशेष षड्यन्त्र रचा जा रहा है । पुलिस किसी अनजान कारणपर दोष मढकर पल्ला झाड लेती है और हिन्दुओंको चुप करा देती है । किंकर्तव्यविमूढ हिन्दू भी दर्शकोंकी भांति चुपचाप अगली हत्याके दर्शक बननेकी प्रतीक्षामें बैठ जाते हैं । ऐसी हत्याके अपराधियोंको शीघ्र ढूंढकर फांसीका दण्ड दिया जाना अति आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply