देहलीके जहांगीरपुरीमें १५ वर्षीय बालिकाका धर्मपरिवर्तनकर किया जा रहा था ‘निकाह’
१८ मार्च, २०२१
देहलीके अमन विहार क्षेत्रके पश्चात अब जहांगीरपुरीमें भी एक अवयस्क लडकीके धर्मपरिवर्तन व विवाहका प्रकरण समक्ष आया है । देहली महिला आयोगने स्वयं प्रकरण स्थलपर पहुंचकर उसको रुकवाया । आयोगके प्रवक्ता राहुल तहिलयानीने सामाजिक जालस्थलपर ‘ट्वीट’कर इस विषयकी जानकारी देते हुए कहा कि बालिकाका धर्मपरिवर्तनकर ‘निकाह’ बलपूर्वक करवाया जा रहा था ।
देहली पुलिसने प्रकरणका परिवाद प्रविष्ट कर लिया है तथा बालिकाके परिजनको पूछताछ हेतु बुलाया है । इसके अतिरिक्त जिस युवकके साथ बालिकाका विवाह करवाया जा रहा था, उसके परिजनको भी पुलिस अपने साथ लेकर गई थी । दोनों परिवार जहांगीरपुरी क्षेत्रके ‘एच ब्लॉक’के समीप झुग्गियोंमें रहते हैं । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व देहलीके आनंद विहारके ‘वार्ड’ संख्या ४१में भी ऐसा ही विवाद उत्पन्न हुआ था, जहां हिन्दूवादी संगठनके कार्यकर्ताओंने आरोप लगाया था कि एक हिन्दू बालिकाका धर्मान्तरणकर ४० वर्षीय मोहम्मद इंतजार हुसैनसे निकाह करवाया जा रहा था ।
नित्य उजागर होते हिन्दू बालिकाओंके धर्मान्तरण व विवाहके प्रकरण अब सामान्यसी बात हो गए हैं । इसका प्रमुख कारण हिन्दुओंमें धर्माभिमानका अभाव है; अतः सभी हिन्दू ऐसे प्रकरणोंसे सीख लेकर अपनी सन्तानोंके शोषणको रोकने हेतु प्रयत्नशील रहें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply