बंगालमें मन्दिरकी ३० बीघा भूमिपर अतिक्रमण करके बना दिया कब्रिस्तान, बनाई कृत्रिम कब्रें, गांववमें हिन्दुओंका प्रवेश प्रतिबन्धित
१८ मार्च, २०२१
पश्चिम बंगालके नादियामें माताके मन्दिरकी भूमिपर अतिक्रमणकर उसपर कब्रिस्तान बनानेकी बात सामने आई है । आरोप है कि जब ‘कोरोना वायरस’ संक्रमणसे पूरा देश जूझ रहा था और देशमें गृहबन्दीकी गई, तब वहां मन्दिरकी ३० बीघा भूमिपर मुसलमानोंने अतिक्रमणकर उसे कब्रिस्तानमें परिवर्तित कर दिया गया ।
पहले बंगालमें वामपन्थियोंने ३३ वर्षके शासनकालमें हिन्दुओंकी स्थितिको दयनीय बनाया था और पिछले १० वर्षमें ममता शासनमें हिन्दुओंकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है । कुछ क्षेत्रोंमें तो हिन्दू अपने ऊपर हो रहे अत्याचारोंको उठानेसे भी भयभीत रहते है और भयमें जीनेके लिए विवश है । हिन्दुओंकी भूमिपर बंगालमें अतिक्रमण बहुत सामान्य बात है । वर्तमानमें मतोंकी राजनीतिके चलते सत्तारूढ दल या तो इन अत्याचारोंके संरक्षक होते हैं या वहां इन जिहादियोंको इनका पूरा समर्थन होता है । बंगालमें इस समय चुनाव है । हिन्दुओ, अब समय आ गया है कि मतपत्रकी चोटसे इन धर्मद्रोहियोंको पाठ पढाया जाए और हिन्दूहित एवं जनताके हितमें कार्य करनेवालोंको चुना जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply