बंगालमें पुनः हुई भाजपा कार्यकर्ताकी हत्या
१८ मार्च, २०२१
पश्चिम बंगालमें विधानसभाके चुनावको देखते हुए राजनीतिक हिंसाका क्रम अभीतक रुका नहीं है । राज्यमें एक और भारतीय जनता पार्टीके कार्यकर्ताका शव पेडसे झूलता मिला । मृतकका नाम विकास नस्कर है ।
ज्ञातत्व है कि एक ओर सोनारपुरमें विकास नस्करपर आक्रमण हुआ, दूसरी ओर नंदीग्रामसे बीजेपीके प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारीको जहां सोनाचूडा सडक ‘रैली’में उपस्थित होना था, वहां भाजपा कार्यकर्ताओंपर आक्रमण किए गए और एक भाजपा कार्यकर्ताके शीशपर लाठीसे प्रहार किया गया।
इससे पूर्व भाटपाडाके जगदाल क्षेत्रमें बुधवारको अर्जुन सिंहके आवास सह कार्यालय ‘मजदूर भवन’को लक्ष्य बनाया गया । उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रमें लगभग १५ स्थानोंपर टीएमसीके उपद्रवियोंने बम फेंके । ‘सीसीटीवी कैमरों’को भी तोड दिया गया ।
जब आचार संहिता लगी हुई है और प्रशासनपर चुनाव आयोगकी दृष्टि है, तब भी ममता बनर्जीके ‘गुण्डों’के आतंकमें कोई कमी नहीं है ! जब इनका शासन था, तब इन्होंने क्या-क्या नहीं किया होगा ? इसका विचार सभी हिन्दू करें और हिन्दूद्रोही ममता बनर्जीको सत्तासे बाहर करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply