राजस्थान में १८ से अधिक लोगोंने, ९ दिनोंतक   अवयस्क दलित लडकीसे सामूहिक बलात्कार किया :  हाथरसकाण्डपर  चिल्लानेवाले  मौन


१८ मार्च, २०२१
      कोटाकी एक १५ वर्षीय लडकीको झालावाड ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया । बलात्कार करनेवालोंमें, साहिल, शाहरुख, राजा खान, अरशद अय्यूब, वारिस, नब्बू नवाब और तौहीद सहित कुछ अन्य भी सम्मिलित हैं । अपराध सहयोगमें कुछ महिलाएं भी सम्मिलित हैं । इन १८ से भी अधिक राक्षसोंने, ९ दिनोंतक उससे दुष्कर्म किया । जब वह पीडासे कराहती थी तो उसे मादक पदार्थ दे दिया जाता था, जिसे लेनेसे मना करनेपर उसे मारा-पीटा जाता था । चाकू दिखाकर धमकाया जाता था । इस कुकर्मका आरम्भ २५ फरवरी २०२१ को हुआ, जब पीडिताकी एक मित्र और उसका साथी उसे लेकर कोटाके सुकेतसे झालावाड गए । उसे ‘बैग’ दिलवानेके मिथ्याहेतुसे (बहानेसे) वहां ले जाया गया और उसे उन १८ राक्षसोंको सौंप दिया गया, जिन्होंने उससे घर, ‘होटल’, निर्माणाधीन भवन और खेतमें कई बार बलात्कार किया । उसे ५ मार्च २०२१ को धमकाकर घर छोड दिया गया । पीडिताकी विधवा मांने अगले ही दिन थानेमें जाकर इस प्रकरणकी प्राथमिकी प्रविष्ट कराई ।
      पीडिताके भाईका आरोप है कि परिजन उसके लुप्त होनेकी सूचना देने अनेक बार थाने गए थे; किन्तु राजस्थान पुलिसने उन्हें बार-बार भगा दिया । अब कुछ आरोपियोंको बन्दी बना लिया गया है ।
     स्मरण कीजिए ! विगत कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेशके हाथरसमें हुआ एक इसी प्रकारका कथित बलात्कार काण्ड और राजस्थानका यह बलात्कार काण्ड, दोनों ही घृणित अपराध है; परन्तु जो कोलाहल हाथरस काण्डके समय सम्पूर्ण देशमें मचाया गया था, वह इस समय कहीं सुनाई नहीं दे रहा है । हिन्दुओ ! इस घटनासे यह सीखें कि हिन्दूवादी कहे जानेवाले भाजपाके शासनमें यदि कहीं बलात्कार होता है तो उसे ही बलात्कार माना जाएगा अन्यथा वह वह एक सामान्य अपराध है । यदि वह कांग्रेस अथवा अन्य किसी दलके द्वारा शासित राज्यमें हो तो हिन्दूद्रोहियोंको सांप सूंघ जाता है । राजस्थानवाले इस प्रकरणपर ‘मीडिया’का मौन षड्यन्त्र है, हिन्दुओंकी अपकीर्ति करनेका और ऐसे लोगोंसे सावधान रहना अत्यन्त आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution