तिरुपति बालाजी मन्दिरसे चीनको हो रही थी केशोंकी तस्करी : असम राइफल्‍स


२० मार्च, २०२१
आंध्र प्रदेशमें स्थित तिरुपति बालाजी मन्दिरमें आनेवाले अनेकानेक श्रद्धालु दर्शनसे पूर्व अपनी मनोकामना पूर्ण होनेपर केश कटवाते हैं, इन्हीं केशोंकी तस्करी चीनको की जा रही है । असम राइफल्‍सने मानव केशोंके तस्करोंका भण्डाफोड किया है । म्यांमारके मार्गसे भारतसे चीनतक इन केशोंकी तस्करी की जा रही थी ।
असम राइफल्‍सने मनुष्योंके केशोंकी व्यापक खेप मिजोरममें दो ट्रक पकडी है, जो तस्‍करी करके सीमापर कर म्यांमार भेजी जा रही थी, जिसे वहांसे थाइलैंड भेजा जाता । ट्रकमें ५० किलो बाल १२० पोटलियोंमें थे । हस्तगत किए मानव केशोंका अनुमानित मूल्य १८ करोड रुपए है ।
      तिरुपति मन्दिरमें श्रद्धालुओंद्वारा दान दिए गए बालोंके विक्रयसे मन्दिर प्रशासन सेवाकार्य करता है और इनका पारदर्शितासे विक्रय होता है; परन्तु इन बालोंकी तस्करीसे प्रमाणित हो रहा है कि वहां भी भ्रष्टाचारने अपना स्थान बना लिया है; अतः इस पूरे प्रकरणकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियोंको दण्डित किया जाना चाहिए । आगे ऐसा न हो, इस हेतु मन्दिरका नियन्त्रण केवल भक्तोंके हाथमें ही होना चाहिए और यह केवल हिन्दू राष्ट्रमें ही सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : वन इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution