शुभेंदुके पिता ‘जय श्रीराम’का उद्घोषकर भाजपामें सम्मिलित हुए 


२२ मार्च, २०२१
पश्चिम बंगालके पूर्व मन्त्री और नंदीग्रामसे मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीके विरुद्ध भाजपाके प्रत्यक्षी शुभेंदु अधिकारीके परिवारके सदस्य कब भाजपामें सम्मिलित होंगे, इसपर अटकलें चल रही थीं । अब शुभेंदुके पिता और कांथी लोकसभा क्षेत्रसे निरन्तर तीसरी बार सांसद बने वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी ‘जय श्रीराम’के उद्घोषके साथ केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाहकी उपस्थितिमें भाजपासे जुडे ।
       किसी एक राजनेताका भाजपामें आना एक सामान्य समाचार है; किन्तु यह तब महत्त्वपूर्ण हो जाता है,जब यह घटना बंगाल जैसे उस प्रदेशमें हो, जिसे मुसलमान बहुल बनाकर भारतसे काटनेका षड्यन्त्र रचा जा रहा हो । ऐसे ही किसी राजनेताका भाजपामें सम्मिलित होकर ‘जय श्रीराम’का उद्घोष करना यह दर्शाता है कि उनमें देश एवं धर्मके लिए आस्था शेष है । उन्हें यह समझमें आ गया है कि यदि पुनः तृणमूल कांग्रेस सत्तामें आती है तो बंगालका ‘इस्लामीकरण’ होनेको कोई रोक नहीं पाएगा । ऐसे सभी नेताओंका स्वागत किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution