मोटरसाइकिल’पर आरूढ होकर गांवोंमें प्रवेश कर गए अस्त्रधारी, १३७ लोगोंकी हत्या : मुसलमानी कट्टरपन्थसे त्रस्त नाइजर
२३ मार्च, २०२१
अफ्रीकी देश नाइजरमें माली सीमाके निकट बसे गांवोंमें ‘मोटरसाइकिल’से आए बन्दूकधारियोंने लगभग १३७ ग्रामवासियोंकी हत्या कर दी । शासकीय प्रवक्ता अब्दुर्रहमान जकारियाने रविवार २१ मार्च २०२१को इन हत्याओंकी पुष्टि की । अभीतक किसी भी आतङ्की सङ्गठनने इस आक्रमणका दायित्व स्वीकार नहीं किया है । इससे पूर्व टोचंबांगो और जारुमदारेईके पश्चिमी गांवोंमें लगभग १०० ग्रामवासियोंकी हत्या हुई थी ।
नाइजरमें ऐसे आक्रमणोंमें राष्ट्रपति चुनावकी घोषणा तथा मोहम्मद बजूमके राष्ट्रपति नियुक्त होनेके उपरान्त वृद्धि हुई है । ये १३७ हत्याएं उनके राष्ट्रपति चुने जानेकी घोषणाके दिन तथा १०० हत्याएं चुनाव घोषणाके दिन की गईं । इस्लामी कट्टरपन्थीयोंके आक्रमणोंसे त्रस्त ५० लाखसे अधिक ग्रामीण अपने घर त्यागकर अन्यत्र जा चुके हैं । अभीतक ऐसे आक्रमणोंमें वहां १००० से अधिक ग्रामीण मृत हो चुके हैं ।
नाइजरके साथ ही बुर्किना फासो और माली भी इन आतङ्की आक्रमणोंसे त्रस्त हैं । यहां ‘इस्लामिक स्टेट’ और अलकायदाकी हिंसा अधिक है ।
उल्लेखनीय है कि १५ मार्चको तिलाबेरी क्षेत्रमें आतङ्कियोंने व्यापारियोंको लेकर जा रही एक बसका अपहरण कर लिया था और ६६ व्यापारियोंकी हत्या कर दी थी ।
अफ्रीकामें नाइजर, माली जैसे देश इस्लामिक आतङ्कसे त्रस्त हैं । वहांके ईसाई निवासियोंपर ये आक्रमण होते हैं । ईसाई युवतियोंका अपहरण, बलपूर्वक निकाह, यौन शोषण, तथा पुरुषोंकी निर्मम हत्याएं वहां नित्य होती हैं । ये सभी छोटे देश हैं, जिनकी सैन्य क्षमता भी न्यून है; अतः वे अपने नागरिकोंका रक्षण करनेमें अक्षम हैं । विश्वके सभी शक्तिशाली बलशाली राष्ट्रोंको एकत्रित आकर ऐसे छोटे राष्ट्रोंकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा विश्वके सभी आतङ्की सङ्गठनोंके विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सर्वनाश करना चाहिए; तभी ये नृशंस हत्याएं रुकेंगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply