१९ वर्षीय पाकिस्तानी पत्नीके तथ्य गुप्त रखने वाले केटी सुलेमानपर केरलके मुख्यमन्त्री मौन क्यों ?


२३ मार्च, २०२१
कोंडोट्टीमें हुई मतदान नामांकनके कपटके सम्बन्धमें केरलके मुख्यमन्त्री पिनाराई विजयनकी चुप्पीपर विदेश प्रकरणोंके केन्द्रीय राज्य मन्त्री वी. मुरलीधरनने उनकी आलोचना की । सीपीआईएम समर्थित केटी सुलेमान हाजीने केरल विधानसभा चुनावके अपने नामांकनमें अपनी द्वितीय पत्नीकी सूचना नहीं दी । सुलेमानकी द्वितीय पत्नी एक पाकिस्तानी है ।
मातृभूमिमें प्रकाशित प्रतिवेदनके अनुसार, २० मार्चको चुनाव आयोगने केटी सुलेमान हाजीका नामांकन आगामी जांंच तक रोक दिया; क्योंकि वह अपनी द्वितीय पत्नीकी सूचना देनेमें असफल रहे ।
मुस्लिम लीगके मन्त्रियोंने सुलेमानके विरुद्ध प्रतिवाद प्रविष्ट कराया है कि उसके दो ‘निकाह’ हो चुके हैं और उसकी दूसरी पत्नी विदेशमें है । इन आरोपोंके साथ दुबईमें हुए सुलेमानके विवाहके कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं । उनकी द्वितीय पत्नी हीरा मोहम्मद सफदर है जो रावलपिंडी, पाकिस्तानकी निवासी हैं ।
      एक मुख्यमन्त्रीका इस विषयपर कुछ न बोलना, यह दर्शाता है कि वह भयभीत है अथवा स्वार्थी है । जिस व्यक्तिकी जांच होनी चाहिए कि उसकी पाकिस्तानी पत्नी, कहीं ‘आईएसआई’के षड्यन्त्रका कोई भाग तो नहीं है ? उसे मौन रहकर संरक्षण देना, एक प्रकारका राष्ट्रद्रोह है और ऐसे राष्ट्रद्रोही मुख्यमन्त्रीको केन्द्र शासन तुरन्त निलम्बित करे और पूरे प्रकरण की जांच कराए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution