हनुमानभक्त मुसलमानने त्यागा इस्लाम, अपनाया हिन्दू धर्म, बताए जीवनमें अनेक चमत्कार


२८ मार्च, २०२१
 उत्तर प्रदेशके गोंडा जनपदमें एक मुसलमानने हिन्दू धर्म अपना लिया है । मोहम्मद अनीस नामक मुसलमानने अपनी स्वेच्छासे इस्लामको त्यागकर हिन्दू धर्ममें प्रवेश किया है । अब वह भगवान हनुमानकी भक्तिमें मग्न रहता है ।
 अनीसने बताया कि जबसे वह भगवान हनुमानकी शरणमें आया है, अति आनन्द अनुभव कर रहा है । उसका हृदय परिवर्तन हो गया है । वह सदा भक्तिमें डूबा रहता है और मन लगाकर भगवान हनुमानकी पूजा अर्चना करता रहता है । उसने अपना नाम मोहम्मद अनीससे परिवर्तित करके शुक्राचार्य रख लिया है ।
 गोंडाके लायकपुरवा गांवमें जबसे हनुमान मन्दिर बनाया गया है, वहांके ग्रामीणोंमें भी अथाह परिवर्तन पाया गया है । अनीसके धर्म-परिवर्तनसे उसके परिजनको तथा वहांके ग्रामीण निवासियोंको को ई आपत्ति नहीं है; अपितु सारा गांव ही बुराइयोंको त्यागकर भक्ति-रसमें डूब रहा है । अनीसने बिना किसी बाहरी दबावके, स्वेच्छासे धर्म-परिवर्तन किया है ।
      स्वेच्छासे हिन्दू धर्ममें आनेवालोंका समाजकी ओरसे स्वागत किया जाना चाहिए, साथ ही उसके लिए धर्म-परिवर्तनके पश्चात सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए । बहकावेमें आकर, हिन्दू धर्म त्यागकर गए हुए देशवासियोंको भी पुनः घर-‘वापसी’के लिए प्रेरित करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : क्रेटली न्यूज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution