विदूषक नलिन यादव ‘कॉमेडी’के व्यवसायको त्यागने हेतु हुआ विवश


२८ मार्च, २०२१
 मध्य प्रदेशके इंदौरके विदूषक नलिन यादवको ‘कॉमेडी’ छोडनी पडी है । उसने देवी-देवताओंपर अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिस कारण उसे बन्दी बनाया गया था । इंदौरके भाजपा विधायकके बेटे एकलव्य सिंहके परिवादपर मुनव्वर फारूकी तथा नलिन यादव सहित दो अन्य हास्य कलाकारोंको कारावास भेज दिया गया । कारावाससे लौटनेके पश्चात नलिनको भारी कठिनाइयोंसे सङ्घर्ष करना पडा । जो मित्र एवं पडोसी उसे प्रोत्साहित किया करते थे, उन्हीं लोगोंको नलिन अब फूटी आंख नहीं सुहाता ।
 बन्दीगृहसे लौटनेके पश्चात नलिनने अपना व्यवसाय पुनः स्थापित करनेके लिए कई ‘होटलों’ और संस्थानोंसे सम्पर्क किया; किन्तु सभीने उससे किनारा करते हुए, पुनः सम्पर्क न करनेका अनुरोध किया । उसके पडोसियोंने उससे व उसके भाईसे नाता तोड दिया और उसे घातक अपराधीकी भांति देखने लगे, यहांतक कि प्रतिभूति दिलानेवाले भी उसके विरोधी हो गए ।
 अब वह और उसका भाई दोनों धार जनपदके पीथमपुरमें किसी उद्योगमें श्रमिककी भांति कार्य करके दो सौ रुपए प्रति दिवस अर्जित कर पा रहे हैं ।
      किसी धर्मान्धके साथ रहनेका प्रतिफल क्या हो सकता है ? यह अन्य हिन्दुओंको इस घटनासे सीख लेना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution