बांग्लादेशमें ४०० वर्ष पुराने श्मशान और राधागोविन्द आश्रममें लगाई आग, मूर्तियां-रथ भी जलकर भस्म
३० मार्च, २०२१
बांग्लादेशके मगुर जनपदके मोहम्मदपुर उपजनपदमें ४०० वर्ष पुराने परुर्कुल अष्टग्राम महाश्मशान और राधागोविन्द आश्रममें अज्ञात व्यक्तियोंद्वारा आग लगानेकी घटना समक्ष आई है । मोहम्मदपुर उपजनपद परिषदकी पूर्व उपाध्यक्ष और हिन्दू-बौद्ध क्रिश्चियन ओइक्या परिषदकी आयोजन समितिकी पूर्व सचिव स्वप्न रानी बिस्वासने घटनाके बारे बताया कि कुछ स्वच्छता कर्मचारी गुरुदास मन्दिरमें आए, तो उन्होंने आगको देखा । उसके पश्चात प्रशासन और अग्निशमन विभागको सूचना दी गई ।
सतत ऐसी घटनाओंमें वृद्धिके लिए बांग्लादेश शासन भी उत्तरदायी है; उसके संरक्षणमें ही तो वहां हिन्दुओं एवं मन्दिरोंका नाश हुआ है । क्या अब मोदीजी बांग्लादेश शासनको हिन्दुओंपर ये अत्याचार बन्द हो इस हेतु कुछ कठोर पग उठाने हेतु कहेंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply