‘व्हाट्स ऐप्प’ ‘वॉइस नोट’से चलचित्र कलाकारोंको मादक द्रव्य विक्रय करता था एजाज खान, तत्पश्चात करता था


०१ अप्रैल, २०२१
 ‘डिलीट ‘: शादाब बटाटाके समक्ष होगी पूछताछ
   मादक द्रव्य विक्रयके आरोपमें ‘एनसीबी’ने अभिनेता एजाज खानको बन्दी बनाकर ३१ मार्च, २०२१को न्यायालयके समक्ष प्रस्तुत किया । अब उसे शादाब बटाटाके समक्ष बैठाकर पूछताछ की जाएगी । ‘एनसीबी’को साक्ष्य मिले हैं, जिसमें एजाज मादक द्रव्य क्रय करने हेतु धन अन्तरित (ट्रान्सफर) करनेकी बात कर रहा है । एजाज यह मादक द्रव्य चलचित्र कलाकारों तथा दूरदर्शनके विशिष्ट व्यक्तियोंको उपलब्ध करवाता था । इस हेतु वह ‘व्हाट्सऐप्प’के ‘वॉइस नॉट फीचर’का उपयोग करता था, तथा सन्देश देनेके उपरान्त उस सन्देशको ‘डिलीट’ कर देता था ।
   गृहबन्दीके कालमें एजाज खान अनेक कलाकारोंको अधिक मात्रामें मादक द्रव्य क्रय करके रखनेका परामर्श देता था ।
      सुशान्तकी सन्दिग्ध मृत्युकी जांच करते करते जब ‘सीबीआई’को ज्ञात हुआ कि ‘बॉलीवुड’में मादक द्रव्य व्यापार अपने चरमपर है तो ‘एनसीबी’ अब एक-एककर इसमें लिप्त कलाकारोंको ढूंढ रही है । सभ्यता दर्शानेवाले, आदर्श बनकर चलचित्रमें प्रस्तुत होनेवाले ‘बॉलीवुड’का यह रूप देखकर जनमानस चकित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution