ओडिशामें भगवान जगन्नाथकी मौसी मां मन्दिरमें चोरी
०२ अप्रैल, २०२१
बुधवार, ३१ मार्चकी रात्रिमें चोर, जगन्नाथपुरीके मौसी मां मन्दिरमें चोरी कर, दानपात्रका ताला तोडकर चार सहस्र रुपए और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं ले गए । मौसी मां मन्दिर जगन्नाथ मन्दिरसे मात्र ५०० मीटरकी दूरीपर स्थित है । रथ यात्राकी परम्पराओंमें इस मन्दिरका बहुत महत्त्व है ।
स्थानीय निवासियोंने मन्दिरमें हुई चोरीके प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रमें अपराध और अवैध मादक पदार्थोंका व्यापार बढता जा रहा है । निवासियोंने नगरके ‘सीसीटीवी कैमरों’के सहीसे कार्य न करनेपर भी आक्रोश व्यक्त किया । पूरी पुलिस आयुक्त विशाल सिंहके अनुसार कुछ संदिग्धोंका अभिज्ञान हुआ । और उनसे पूछताछ जारी है । मन्दिरके मुख्य पुजारीके अनुसार मूर्तिके आभूषण चोरी होनेसे बच गए हैं; क्योंकि रात्रिमें मन्दिरके कपाट बन्द होनेसे पूर्व ही मूर्तिसे आभूषण उतार लिए जाते हैं ।
इस वर्ष जनवरीमें चोरोंने पुरी जनपदके पिपिली क्षेत्रके काकुडिया स्थित १३वीं शताब्दीके श्रीगोपीनाथदेव मन्दिरका ताला तोडकर पुरानी धातुकी मूर्तियोंको चुरा लिया था । विगत माहमें उन चोरोंको पकड लिया गया था ।
विगत चोरियोंमें जिहादी ही दोषी पाए गए थे; अतः इस बार पुनः उन्हींपर सन्देह किया जा रहा है । हम सभी हिन्दुओंको शासनपर सामूहिक दबाव बनाना चाहिए, जिससे शासन मन्दिरोंकी सुरक्षा करनेको विवश हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply