मतोंका विभाजन न होने दें’ : तीसरे चरणसे पहले ‘गोत्र’वाली ममताने परिवर्तित की अपनी चाल, मुसलमान ‘भाई-बहनों’को किया स्मरण


०३ अप्रैल, २०२१
 बंगाल विधानसभा चुनावके तीसरे चरणकी सीटोंपर ६ अप्रैलको मतदान होगा । उससे पहले ममता बनर्जीने ‘मुसलमान भाई-बहनों’को स्मरण किया है । उनसे अपना मत विभाजन न होने देनेका आह्वान किया है ।
वैसे मुसलमानोंका तुष्टीकरण ममता बनर्जीकी राजनीतिका सदैव ही मुख्य केन्द्रबिन्दु रहा है; किन्तु  ‘जय श्रीराम’के ‘नारे’से चिढनेवाली बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी पहले दो चरणके चुनावोंमें स्वयंको हिन्दू बतानेका नाटक करती दिखाई दी थीं । इस बार वे न केवल मन्दिर जाते, चंडीपाठ करते दिखीं; अपितु मतदाताओंको यह भी बताया कि वे किस गोत्रसे सम्बन्ध रखती हैं ?
     राजनीतिक दल कुछ भी कर लें; किन्तु जब चुनाव होते हैं तब उनकी वास्तविक चरित्र सामने आ ही जाता है । पहले दो चरणोंमें चंडीपाठ करती एवं मन्दिर दर्शन करनेवाली ममता दीदीको बंगालमें पांव तले भूमिको खिसकते देखकर अब पुनः मुसलमान भाई-बहन स्मरणमें आ रहे है । हिन्दुओ, यही समय है, अपनी शक्तिका सदुपयोगकर इन स्वार्थी राजनेताओंको उनका स्थान दिखाकर ७०% बहुसंख्यक हिन्दुओंके हितोंके लिए कार्य करनेके लिए विवश कर सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution