देशके ६० प्रतिशत कोरोना संक्रमित केवल महाराष्ट्रमें, श्रमिकोंका पलायन पुनः आरम्भ
०५ अप्रैल, २०२१
महाराष्ट्रमें कोरोनाकी स्थिति अनियन्त्रित होनेसे राज्य शासनने पुनः ‘लॉकडाउन’ लगानेकी घोषणा की है । इसके साथ ही श्रमिकोंका पलायन भी आरम्भ हो गया है । प्रवासी श्रमिकको भय है कि पुनः ‘लॉकडाउन’ लगनेके कारण वो फंस जाएंगे । समूचे भारतमें सक्रिय कोरोना प्रकरणोंकी सहभागिता ५८.२७% महाराष्ट्रमें ही हैं ।
वैश्विक स्तरपर अबतक कोरोना रोकथामके सर्व उपाय अक्षम सिद्ध हुए हैं । जब सामूहिक मानवीय चेतनामें ‘पृथ्वी’ व उसके समस्त जीवोंके साथ शोषण करनेकी वृत्तिका रूपान्तरण परमार्थ हेतु केन्द्रित हो जाएगा उसी क्षण अनेकानेक आपदाएं स्वतः ही टल जाएंगी । सर्व प्रकृति ईश्वर प्रदत्त है और इसका बोध केवल सनातन धर्मका पालन करनेसे ही सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply