सबरीमलाके भगवान अय्यप्पा और सभी देवी-देवता वामपन्थके साथ – नास्तिक विजयनका कथन
०७ अप्रैल, २०२१
केरलमें बुधवार ६ अप्रैल, २०२१ को विधानसभाका चुनाव सम्पन्न हो गया । इस मध्य मुख्यमन्त्री पिनराई विजयनने कहा है कि सबरीमलाके भगवान अय्यप्पा सहित सभी देवी-देवता वामपन्थियोंके साथ हैं ।
उल्लेखनीय है कि केरलके वामपन्थी शासनने पूर्ण सुरक्षाके मध्य तथाकथित महिला कार्यकर्ताओंको सबरीमला मन्दिरके भीतर पहुंचाया था । साथ ही बडी संख्यामें श्रद्धालुओंपर पुलिसने लाठियां भी चलवाईं थीं । प्रदेशमें भगवान अय्यपाके भक्तोंपर सहस्रों प्रकरण प्रविष्ट किए गए थे, जिन्हें चुनावसे पूर्व हटा लिया गया था । उच्चत्तम न्यायालयमें भी केरल शासनने श्रद्धालुओंका पक्ष नहीं लिया ।
कलियुगी राजनीतिज्ञोंद्वारा समय व स्थानानुसार विरोधाभासी वक्तव्य गिरगिटकी त्वचाके रंगोंके परिवर्तनकी भांति ही है । जिस क्षण धराका प्रत्येक व्यक्ति सनातन धर्मानुसार स्वधर्मका निर्वाह करेगा, उसी क्षण न केवल हिन्दू विरोधी; अपितु राष्ट्रके घोरशत्रु भी सनातन धर्मके रंगमें रंगकर नतमस्तक हो जाएंगे । ‘यथा प्रजा तथा राजा’ स्वतः ही चरितार्थ हो जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply