बिहारकी पुलिस बंगालमें पकडने गई थी अपराधियोंको, जिहादियोंने पुलिसको पीटकर कर दी हत्या
११ अप्रैल, २०२१
बंगालके जिहादियोंने बिहारके थानाध्यक्षकी पीटकर हत्या कर दी । बंगालके सीमावर्ती क्षेत्रमें अपराधियोंपर छापामारी करनेके लिए गए हुए बिहारके किशनगंजके थानाध्यक्ष अश्विनी कुमारने बंगालकी पुलिसको पूर्व सूचना दी थी; किन्तु बंगाल पुलिसने उन्हें कोई सहयोग नहीं दिया । सीमावर्ती क्षेत्रके जिहादियोंने छापामार पुलिसके दलपर आक्रमण कर दिया । अन्य पुलिसकर्मियोंने तो भागकर स्वयंको सुरक्षित कर लिया; किन्तु अन्धकारमें अश्विनी कुमारको अपराधियोंने घेर लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी । पाटलिपुत्रके सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री रामकृपाल यादवने बंगाल शासनको गुण्डोंका राज्य बताया ।
बंगालमें उपद्रवियोंका साम्राज्य है, यह सर्वविदित है । वहांके शासनसे किसी प्रकारकी अपेक्षा करना भी व्यर्थ है । ऐसे शासनके पदच्युत होनेपर ही वहांके घोर अपराधियोंको कठोरतम दण्ड दिया जा सकेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply