लालू यादवके स्वास्थ्यके लिए उनकी बेटी रखेंगी ‘रोजा’, अल्लाहसे न्याय हेतु करेंगी याचना
१३ अप्रैल, २०२१
लालू प्रसाद यादवकी पुत्री रोहिणी आचार्यका ‘ट्वीट’ आया है कि वे कलसे आरम्भ होनेवाले मुसलमानोंके पवित्र महीने रमजानमें ‘रोजा’ रखकर अपने पिताके अच्छे स्वास्थ्य तथा उचित न्याय हेतु अल्लाहसे विनती करेंगी ।
लालू यादव जन्मसे हिन्दू हैं तथा स्वयंको सदैव यदुवंशी बताते आए हैं । चारा घोटालेमें अपराधी सिद्ध हो चुके लालू, न्यायालयीन दण्ड अनुसार कारावासमें दण्ड भोग रहे हैं । ऐसेमें एक हिन्दू पुत्रीका पिताके लिए ‘रोजे’ रखकर अल्लाहसे विनतीकर न्यायकी याचना करना लज्जास्पद है ।
लालू यादवने बिहारके मुख्यमन्त्री रहते हुए अपने पदका भरपूर अनुचित लाभ उठाकर अपने परिवारको नियम विरुद्ध अनेक लाभ पहुंचाए । लालूकी दो बेटियां हैं । उन्होंने अपने मुख्यमन्त्रीके कालमें अपने प्रभावसे दोनों बेटियोंको चिकित्सा महाविद्यालयमें प्रवेश करवाकर चिकित्सक बनवा दिया । जहां प्रवेश प्राप्त करना किसी साधारण बुद्धिमत्ताके विद्यार्थीके लिए स्वप्न होता है । बडी बेटीका पटनाके चिकित्सा महाविद्यालयमें स्थानान्तरण भी करवा लिया था, जिसपर अनेक लोगोंने आपत्ति ली थी; अतः छोटी बेटी रोहिणीको पटनासे ४५० किमी दूर जमशेदपुरमें रहकर विद्यार्जन करना पडा था । छात्रावासमें उसके अभिभावक जमशेदपुरके मुख्य पुलिस अधीक्षक होते थे ।
आजके स्वार्थी धर्मद्रोही नेता और उनके परिजन किसी गिरगिट समान कालानुसार रंग परिवर्तित करते हैं । ऐसेमें नवरात्रके पावन पर्वपर उपवास अथवा देवी आराधना करनेके स्थानपर स्वयंको यदुवंशी बतानेवाले लालूकी पुत्रीका रोजा रखकर अल्लाहसे विनती करना लज्जास्पद है । यह इनके संस्कारोंको भी दिखाता है । ऐसे नेताओं और उनके परिजनके कारण हमारे राष्ट्रमें धर्मकी हानि हुई है; क्योंकि इनका वास्तविक धर्म तो धन है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply