हिन्दू लडकेको ‘डेट’ करनेका दण्ड, पाकिस्तानी मुसलमान लडकीको माता-पिताने दी प्राण लेनेकी धमकी, इटली पुलिसने किया संरक्षित
१३ अप्रैल, २०२१
इटलीमें ‘ओरज्जो’ नगरके ‘टस्कनी’से ८ अप्रैल, गुरुवारको ‘इटैलियन’ पुलिसने एक मुसलमान लडकीको बचाया। ज्ञातव्य है कि एक पाकिस्तानी लडकीको हिन्दू लडकेसे सम्बन्ध रखनेका दण्ड मिला है । यहां हिन्दू लडकेके साथ ‘डेटिंग’ करनेकी घटनामें लडकीको उसके ही घरमें बन्द कर दिया गया था । उन्हे परस्पर मिलनेपर रोक थी । उसके माता-पिताने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि लडकी और उसके हिन्दू मित्रने उनका कथन नहीं स्वीकारा तो उनके प्राण ले लिए जाएंगे ।
कट्टरपन्थी मुसलमान हिन्दुओंसे पराकाष्ठासे भी अधिक घृणा करते हैं, जिसका यह एक उदाहरण इटलीमें देखनेको मिला है । घरमें कठोर निरीक्षणके मध्य माता-पिताकी पुनः पुनः प्राण लेनेकी चेतावनीसे अप्रसन्न हो लडकीने ‘कैराबिनिरी’ पुलिसको एक संपत्र (ईमेल) भेज दिया । कठोर निरीक्षणकी सूचना मिलनेके पश्चात लडकीके घर पहुंची पुलिसने उसे मुक्त कराया और उसे बालगृह स्थानान्तरित कर दिया है । धारणा है कि घटनाका निरीक्षण कर रही पुलिस लडकीके भाइयों और पिता सहित परिवारके सदस्योंको आरोपी बना सकती है ।
हिन्दू देखें कि कट्टरपन्थी मुसलमान अपनी बेटियोंको हिन्दू लडकोंके साथ देख अत्यन्त असहनशील हो जाते है; किन्तु इनके समाजके निरङ्कुश जिहादी हिन्दुओंकी बहन-बेटियोंको प्रत्येक दिवस अपनी कुदृष्टि डालकर पथभ्रष्ट कर रहे हैं । क्या इसपर हिन्दुओंको उनकी दोहरी मानसिकताका भान नहीं होता है ? समय रहते हिन्दू सचेत हो जाएं; अन्यथा ये जिहादी घर-घर उत्पात मचाएंगे और स्वयंको साम्प्रदायिक हिन्दुओंके समक्ष अल्पसङ्ख्यक दिखाते रहेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply