‘कोरोना’के विरुद्ध युद्धमें आगे आए अखाडे, कुम्भ समाप्तिकी घोषणा


१६ अप्रैल, २०२१
      ‘कोरोना वायरस’के प्रसारको देखते हुए साधुओंके कुछ अखाडोंने हरिद्वारके कुम्भकी समाप्तिकी घोषणा कर दी है । कोरोनाके दिशा निर्देशोंका व्यवस्थित पालन हो, इस उद्देश्यसे अखाडोंने यह निर्णय लिया । निरंजनी अखाडा तथा आनन्द अखाडेने १७ अप्रैल २०२१ को कुम्भ समाप्तिकी घोषणा की है । सचिव महन्त रविन्द्र पुरीने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह अखाडा परिषदका निर्णय न होकर यह उनका निजी निर्णय है । उन्होंने कहा कि अधिकतर अखाडे यही विचार रखते हैं । उन्होंने कहा कि २७ अप्रैल २०२१ के शाही स्नानमें ४०,५० पन्थी स्नान करके लौट जाएंगे । निरंजनी अखाडेके निर्णयके उपरान्त अन्य ५ संन्यासी अखाडे भी ऐसा ही निर्णय ले सकते हैं । पर्व स्नान (शाही स्नान) जो २७ अप्रैलको है, उसमें मात्र ३ बैरागी, २ उदासीन और १ निर्मल अखाडा ही रह जाएगा ।
        इससे जनता कुम्भमें नहीं जाएगी । कुछ साधुओंके चुने हुए प्रतिनिधि ही पर्व स्नान करेंगे । वैसे ही जैसे मन्दिरोंमें मात्र पुजारियोंको पूजनकी अनुमति है; परन्तु भक्तोंके लिए वर्तमानमें दर्शनपर प्रतिबन्ध है । उत्तराखंडके मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावतने उच्चस्तरीय बैठक रखी है, जिसमें वे ‘कोरोना’की वर्तमान स्थितिपर चर्चा करेंगे । इसमें कुम्भ, राज्यमें अन्य राज्योंसे प्रवेश करने तथा रात्रि निषेधाज्ञाके समयको बढाने आदिपर निर्णय लिया जाएगा ।  कुल सक्रिय ‘कोरोना’ रोगियोंकी सङ्ख्यामें उत्तराखंड अभी १९ वें स्थानपर है । यहां १२४८४ सक्रिय ‘कोरोना’ रोगी हैं, जबकि हरिद्वारमें इनकी सङ्ख्या ३६१२ है ।
      कुम्भके सम्बन्धित जैसा निर्णय अखाडे स्वयं ले रहे हैं, उससे उनकी तुलना ‘तबलीगी जमात’से करनेवालोंके मुखपर थप्पड पडा है । सीएट टायर बनानेवाले समूहके प्रबन्धक हर्ष गोयनका, शिवसेना नेता संजय राउत तथा अभिनेत्री सिमी ग्रेवालने कुम्भ तथा वहांके साधुओंका परिहास किया था ।
      इन धर्मद्रोही हिन्दुओंद्वारा साधुओंका परिहास करना, उनकी ‘तबलीगी जमात’से तुलना करना लज्जाजनक है । सर्वविदित है कि गत वर्ष ‘तबलीगी जमात’ थूक-थूककर मस्जिदोंमें छुपकर तथा उनके ‘मौलाना’ सादकी अवैज्ञानिक बातोंमें आकर देशमें ‘कोरोना’ फैलानेमें अग्रिम भूमिकामें आई थी । इसके विपरीत कुम्भमें ‘कोरोना’ नियमोंका कठोरतासे पालन किया गया तथा अब जबकि एक मुख्य पर्व स्नान शेष है, अखाडोंद्वारा एक-एक करके जनहितमें कुम्भ समाप्तिकी घोषणा की जा रही है । हमें गर्व है कि हम उस सनातन संस्कृतिसे हैं, जिसमें सन्तोंके निर्णय अशास्त्रीय, मूर्खतापूर्ण न होकर मानवीय आधारपर होते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution