चमडेके ‘बैग’पर भगवान गणेशका चित्र, विरोध होनेपर ‘कम्पनीने’ मांगी क्षमा
१६ अप्रैल, २०२१
ब्रिटेनमें प्रवासी भारतीयोंके विरोध प्रदर्शनके पश्चात वैश्विक ‘बैग’ निर्माता कम्पनी जुडिथ लेइबर काउचरने चमडेके ‘बैग’पर भगवान गणेशके चित्र बनानेको लेकर क्षमा मांग उत्पादनपर प्रतिबन्ध लगा दिया है । इसके साथ ही कम्पनी ने ६००० ‘पाउण्ड’के (लगभग छह लाख अठारह सहस्र) मूल्यवाले ‘बैग’को क्रय कर चुके ग्राहकोंको प्रस्ताव दिया है कि वे इसके स्थानपर चमडेके अन्य उत्पाद ले सकते हैं ।
ब्रिटेनका संस्थान और चित्र भगवान गणेशका, ऐसा क्यों ? विचार करें ! न ही ईसा मसीहका और न ही ‘पैगम्बर’का ? इससे ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह हिन्दू धर्मकी असहिष्णुताका अनुचित लाभ उठाना ही है । धार्मिक आस्थाका किसी भी रूपमें अनादर होना अनुचित है; अतः वैश्विक स्तरपर ऐसे मापदण्ड व नियम बनाए जाने चाहिए, जिससे हिन्दुओंकी धार्मिक अस्थाका उल्लङ्घन उत्पादक ‘कम्पनियां’ न कर सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply