अमेरिकाके न्यूयॉर्कसे विचित्र घटना, अपने ही वयस्क बच्चोंसे विवाह करना चाहते हैं माता पिता, ‘फेडरल’ न्यायालयमें आवेदन


१९ अप्रैल, २०२१
     अमेरिकाके न्यूयॉर्कसे एक विचित्र घटना सामने आई है । यहां एक माता-पिता अपने वयस्क बच्चेसे विवाह करना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने विधानानुसार मैनहट्टन ‘फेडरल’ न्यायालयमें विधानके कागद प्रविष्ट किए हैं और इसे ‘व्यक्तिगत स्वायत्तता’की घटना बताई है । आवेदनमें यह स्पष्ट किया गया है कि होनेवाले वर-वधू वयस्क हैं एवं उनका सम्बन्ध माता-पिता और सन्तानका है; परन्तु मैनहट्टनके इस परिवार और वैवाहिक विधान अधिवक्ता ‘एरिक रुबेल’का कहना है कि ऐसा कभी सम्भव नहीं है ।
      ज्ञातव्य है कि न्यूयॉर्कके विधानानुसार अपने किसी सगे-सम्बन्धीके साथ अनैतिक सम्बन्ध बनानेपर ४ वर्षतकके कारावासका दण्ड हो सकता है । इस दृष्टिसे देखा जाए तो यह एक आपराधिक घटना है । इसके अतिरिक्त अपने सम्बन्धीसे विवाहको भी यहां अमान्य माना जाता है ।
       ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, यह कथन पाश्चात्य सांस्कृतिक राष्ट्रोंके लिए उपयुक्त है और कलयुगके बढते चरणोंका एक प्रमाण है । हिन्दू राष्ट्र ही अब सर्वत्र धर्म, संस्कृति, सभ्यता और नैतिकताकी स्थापना करनेमें सक्षम है । अतः धर्मके मार्ग एवं सन्तोंकी वाणीपर अडिग विश्वास कर चलना ही अन्तिम उपाय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution