बंगालमें लुप्त भाजपा कार्यकर्ताका मृत शरीर झाडीमें मिला, तृणमूल कांग्रेसके गुण्डोंपर लगाया हत्याका आरोप
१९ अप्रैल, २०२१
रविवारको बंगालमें नादिया जनपदमें रोआवारी गांवके मंडलपारामें मृतक दिलीप कार्तनिया भाजपाके सक्रिय कार्यकर्ता थे । बताया जा रहा है कि चुनावके दिवस कुछ अज्ञात लोगों कार्तनियाको धमकी दी थी, तो लगभग ११ बजे उन्हें किसी अज्ञातने बुलाया, तो वे घरसे चले गए; परन्तु पुन: नहीं आए । रविवार प्रातः उनका शव घरके पीछे झाडियोंसे मिला और उन्हें तुरन्त चकदाहा राज्य सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया तो चिकित्सकने मृत घोषित कर दिया । दिलीप कीर्तानियाके परिवारवालोंने दोषियोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग की ।
घटनाके पश्चात आक्रोशित भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदारने कहा, “यह तृणमूल कांग्रेसकी संस्कृति है । भाजपाका समर्थन करना तृणमूल कांग्रेसकी दृष्टिमें अपराध है । उन्हें विपक्षी दलोंके विरुद्ध ऐसे अपराध करनेके लिए उनकी ‘पार्टी हाईकमान’द्वारा निर्देशित किया जाता है । यही कारण है कि निचले स्तरके कार्यकर्ता अपने ढंगसे कार्यकर रहे हैं । हम दोषियोंको दण्ड दिलानेकी मांगकर रहे हैं ।”
दूसरी घटना अनुसार, शनिवारको उत्तर २४ परगना जनपदके हरोआ विधानसभा क्षेत्रमें अपना ‘वोट’ डालने जा रहे अजीत धर नामके एक भाजपा मतदान कार्यकर्तापर कथित रूपसे तृणमूल कार्यकर्ताओंने लाठियोंसे आक्रमण कर दिया ।
सत्ता जानेके भयसे तृणमूल कांग्रेस बौखला गई है और सत्ताके मोहमें मानवताके साथ खिलवाड किए जा रही है और यह अपराध अक्षम्य है । ऐसे नेताओंको चुनावसे बाहर करनेके साथ ही दण्डित भी करना चाहिए । आनेवाले हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे नेताओंका कोई स्थान नहीं होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply