जिसने किया साधु-सन्तोंका उपहास, उस ‘बॉलीवुड’ निर्देशकको पाकिस्तानका ‘फ्री टिकट’ मिलनेके पश्चात ‘ट्विटर’से भागा
१९ अप्रैल, २०२१
चलचित्र निर्माता निर्देशक हंसल मेहता ‘सोशल मीडिया’पर अपने विवादित ‘पोस्ट’को लेकर चर्चामें रहते हैं । यद्यपि, इस बार विवादोंमें घिरनेके उपरान्त उन्होंने अपना ‘ट्वीटर अकाउंट’ ‘प्राइवेट’ कर लिया है । तथ्य यह है कि कुम्भ मेलेमें स्नानके लिए गए साधुओंका उपहास करनेके पश्चात मेहताने रविवारको ‘ट्विटर’पर एक प्रश्न किया । इसमें पूछा गया था कि क्या नूतन ‘कोरोना वायरस’की घटनामें पाकिस्तानकी स्थिति भारतकी तुलनामें विकट है ? निश्चित प्रकारसे वह यह बतानेका प्रयास कर रहे थे कि भारतकी तुलनामें पाकिस्तानकी स्थिति अच्छी है ।
इसको लेकर एक ‘नेटीजन’ सोशल मीडिया’पर ‘एक्टिव’ रहनेवाले और ‘मीम्स’ बनानेवाले ‘यूजर्स’ने त्वरित उन्हें पाकिस्तानके लिए प्रथम श्रेणीका ‘टिकट’का प्रस्ताव दे दिया । वह यह जानना चाहते थे कि यदि मेहता वास्तवमें हमारे पडोसी देशकी स्थितिको अच्छा मानते हैं तो वह निश्चित ही देशसे बाहर जानेके लिए सहमत होंगे ।
लोगोंने मेहतासे कहा कि यदि आप वहां सदैवके लिए जाना चाहते हैं तो वो तत्काल वायुयानका प्रथम श्रेणीका ‘टिकट’ आरक्षित करवाकर दे देगा । इसपर मेहता व्यङ्ग्य करते हुए कहते हैं कि पहले ‘टिकट’ भेजो, या उसके लिए उनके ‘बैंक’की जानकारी चाहिए होगी । इसके पश्चात व्यक्तिने ‘शर्त’ रखी कि यदि आप पाकिस्तानसे लौट आते हैं तो आपको ‘टिकट’की राशिका १० गुणा अधिक देना होगा । इसको लेकर मेहताने कहा कि पहले पैसे भेजो इसके पश्चात ‘शर्त’ रखना ।
इतनी वार्ताके पश्चात सभी लोग यह जानकर अचम्भित हो गए कि ‘यूजर’ने वास्तवमें हंसल मेहताके नामपर २० अप्रैल २०२१ के लिए मुंबईसे दुबई और दुबईसे पाकिस्तान जानेके लिए ‘टिकट’ आरक्षित की हुई है । अपने ट्विटर ‘अकाउंट’पर ‘यूजर’ने ‘टिकट’का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किया है । ‘नेटिजेंस’ अभी भी चलचित्र निर्माताके उत्तरकी प्रतीक्षा कर रहे हैं ।
वामपन्थी ‘मीडिया’की भाषा बोलते हुए प्रसिद्ध चलचित्र निर्माता हंसल मेहताने वर्ष २०१९ के कुम्भ मेलेकी मण्डलीका एक पुराना चित्र साझा करते हुए नागा साधुओंका उपहास किया था ।
यह हिन्दी सिनेमा जगतके तथाकथित निर्माता निर्देशक और नट, नटनियां ऐसेही हिन्दू साधु-सन्तों और उनके तीर्थ स्थानों व संस्कारोंका हास्य बनाया करते हैं । अतः ऐसे सभी लोगोंको इस देशसे त्वरित बाहर कर देना चाहिए । हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे धर्मद्रोही नहीं रहेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply