राकेश टिकैतने पुनः दिया विवादित वक्तव्य : कहा “हमें किसी ने छेडा तो होगी सुताई”


२३ अप्रैल, २०२१
     देशमें वर्तमान समयमें कोरोनाके कारण स्थिति विकट है । इसी मध्य भारतीय किसान यूनियनके नेता राकेश टिकैत एक स्थानसे दूसरे स्थानपर सरलतासे विचरण करते दृष्टिगत हो रहे है । गाजीपुर सीमापर ‘इफ्तार पार्टी’के पश्चात अब वह हिसार पहुंचकर धमकी दे रहे हैं । समाचारके अनुसार ‘बार एसोसिएशन’के धरनेको सम्बोधित करते हुए टिकैतने शुक्रवार २३ अप्रैलको हरियाणामें कहा कि “यदि हमें किसीने छेडनेका प्रयास किया तो हम भी सुताई करेंगे ।”
     कथित किसान आन्दोलनसे सम्बन्धित नित्य नवीन प्रकरण हमें वहांकी गतिविधियोंसे ही अवगत करा रहे हैं । प्रकरण यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि आन्दोलन राष्ट्रहितमें नहीं; अपितु राष्ट्रके विरुद्ध है; परन्तु यह चिन्ताजनक है कि केन्द्र शासन नेत्र मूंदकर बैठा है, जिसके परिणामस्वरूप आनेवाले समयमें यह आन्दोलन राष्ट्रमें विकट परिस्थितियां ही उत्पन्न करेगा और अब विधान अपने हाथमें लेनेका वक्तव्य भी आपराधिक प्रकरण है । भारत शासन स्थितिमें हस्तक्षेप करे, यह अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution