‘पीटीआई’का समाचार निकला असत्य, गंगाराम चिकित्सालयमें प्राणवायुके अभावसे नहीं हुई २५ मृत्यु
२४ अप्रैल, २०२१
‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडियाने शुक्रवार, २३ अप्रैल २०२१ को एक समाचार प्रसारितकर बताया था कि देहलीके सर गंगाराम चिकित्सालयमें ‘ऑक्सीजन’के न्यून दबावके कारण २५ रोगियोंकी मृत्यु हो गई है । यह समाचार असत्य निकला ।
प्रसार भारतीने बताया है कि चिकित्सालयके वरिष्ठ चिकित्सक मोहसिन वलीने तथा वहींके अध्यक्षने इस बातकी पुष्टि की है कि इन २५ मृत्युका कारण प्राणरक्षक ‘ऑक्सीजन’का न्यून दबाव नहीं है ।
महामारीकी विकटताको ध्यानमें रखते भारतीय वायुसेना भी ‘ऑक्सीजन’, अत्यावश्यक उपकरण, स्वास्थ्यकर्मी आदिको एक स्थानसे दूसरे स्थानतक वहनकर ले जाने हेतु प्रतिबद्ध है । देशमें विकट होते सङ्क्रमणमें ‘ऑक्सीजन’की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है । भारतीय बहुराष्ट्रीय संस्थान जायडस कैडिलाकी ‘विराफिन’ नामक औषधीके उपयोगको ‘डीजीसीआई’ने आपातकालीन स्वीकृति प्रदान की है । संस्थानका कहना है कि इस औषधिसे रोगीको अतिरिक्त प्राणवायुकी आवश्यकता नहीं होती ।
महामारीकी इस आपात स्थितिमें, जब सर्वत्र हाहाकार हो रहा है । साधारणजन अपने परिजनके प्राण बचाने चिकित्सालयोंकी ओर जा रहे हैं, वहां भी अनेक रोगी स्थान पानेसे वंचित हैं, ऐसी विकट परिस्थितिमें असत्य तथा भ्रमित करनेवाले समाचार फैलाना भी अक्षम्य अपराध है । इससे जनमानसका मनोबल टूटेगा, वे हताश, निराश होंगे । ऐसी समाचार वाहिनियां निश्चित ही दण्डित की जानी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply