रक्षा मन्त्रालयने जर्मनीसे २३ प्राणवायु उत्पादन संयन्त्र वायु मार्गसे लानेका निर्णय किया


२४ अप्रैल, २०२१
        रक्षा मन्त्रालयके अधिकारियोंने बताया कि प्राणवायुकी भयावह समस्याको देखते हुए जर्मनीसे २३ प्राणवायु उत्पादन संयन्त्र क्रय करनेका निर्णय लिया है । प्रत्येक संयन्त्र ४० लीटर प्राणवायु प्रतिमिनिट एवं २४०० लीटर प्राणवायु प्रतिघण्टा उत्पादन करनेकी क्षमता रखता है ।
    रक्षामन्त्री राजनाथ सिंहने आपात परिस्थितिको देख चार दिवस पूर्व महत्त्वपूर्ण मौलिक चिकित्सीय यन्त्र क्रय करनेका यह निर्णय लिया था । मन्त्रालयके प्रधान प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबूने कहा, ‘‘जर्मनीसे एक सप्ताहके भीतर २३ सचल प्राणवायु उत्पादन संयन्त्रको वायु मार्गसे लाया जाएगा ।
    उन्होंने बताया कि एक अन्य चरणके अन्तर्गत, रक्षा मन्त्रालयने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवामें २३८ ‘शार्ट सर्विस कमीशनके अन्तर्गत चिकित्सकोंकी सेवाको ३१ दिसम्बरतक बढानेका निर्णय लिया है । ज्ञातव्य है कि भारतमें ‘कोरोना’ महामारी निरन्तर भयावह रूप लेती जा रही है और अन्य राज्योंमें मंचकसे लेकर प्राणवायु तकके अभावका समाचार आ रहा हैं ।
     भारत शासन अपने स्तरपर प्रयास कर रहा है और उससे और अधिक प्रयासोंकी अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : सुदर्शन न्यूज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution