राजस्थानके राज्य मन्त्रीने सलमान खानके अंगरक्षकसे मिलनेपर त्यागा ‘कोविड प्रोटोकॉल’


२५ अप्रैल, २०२१
       राजस्थानके राज्य मन्त्री ‘डॉक्टर’ रघु शर्मा सलमान खानके बहुत बडे प्रशंसक हैं । गत दिवस वह सलमान खानसे तो नहीं; अपितु उनके अंगरक्षकसे मिले और इस प्रसङ्गपर अपनी प्रसन्नता उन्होंने सामाजिक जालस्थल ‘ट्विटर’पर भी व्यक्त की एवं उस मिलनका छायाचित्र भी साझा किया; परन्तु अपनी इस प्रसन्नताको व्यक्त करते समय वह ‘कोरोना’ महामारीके नियमोंका पालन करना भूल गए व अंगरक्षकसे वार्तालापके मध्य उन्होंने मुखावरण (मास्क) भी नहीं लगाया‌ । इस छायाचित्रको साझा करनेके पश्चात अनेक लोगोंने उनसे प्रश्न पूछने आरम्भ कर दिए । राज्यमें महामारीकी दयनीय स्थिति होनेके पश्चात ‘कर्फ्यू’ लगाया गया है । ऐसे कालमें मन्त्रीजीका ऐसा वर्तन शोभा नहीं देता, इस बातको लेकर लोग उनपर व्यङ्ग्य कर रहे थे ।
      सम्पूर्ण भारतमें महामरी एक सुनामी बनी हुई है । ऐसे कालमें राजनेता व्यर्थके लोगोंसे मिलनेमें व्यस्त हैं, जबकि उन्हें जनताके मध्य होना चाहिए था । क्या ऐसे राजनेता सत्तामें बैठनेके अधिकारी हैं ? इसपर सभी अवश्य विचार करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution