‘कोविड’ रोगियोंके लिए हेमकुंट संस्थाके ‘ऑक्सीजन’ ट्रकको राजस्थान पुलिसने रोका, सामाजिक अन्तर्जालपर आक्रोशके उपरान्त छोडा
२६ अप्रैल, २०२१
देशमें कोरोनाके बढते विषयोंके मध्य तरल ‘ऑक्सीजन’की मांग और आपूर्तिके मध्यकी गहरी खाईको भरनेके लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासोंके पश्चात हेमकुंड संस्थाने आरोप लगाया है कि उन्हें राजस्थान पुलिसद्वारा प्रताडित किया जा रहा है । कल एक ‘ट्वीट’में कहा उन्होंने कहा, “भिवाडी पुलिस स्थानकपर हमारे चालक और ट्रकको पकड लिया गया है । इस मध्य कोरोनासे पीडित गम्भीर रोगी, हमारी प्रतीक्षा कर रहे हैं ।”
सामाजिक अन्तर्जालपर लोगोंके आक्रोशके पश्चात राजस्थान पुलिस सहायता केन्द्रने पुलिस महानिरीक्षकको इस विषयमें सूचना देनेका निर्देश दिया । उत्तरमें, ‘IGP’ जयपुरके ‘ट्विटर हैंडल’ने सूचित किया, “भिवाडी पुलिससे प्राप्त जानकारीके अनुसार, एक ‘पिकअप’ वाहन घाटाल गांवके पास खडा था । वाहनमें कुल ५ रिक्त ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ मिले । वाहनके चालकसे सन्तोषजनक उत्तर नहीं देनेपर उसे पुलिस स्थानक लाया गया और रात्रिमें २:५६ बजे पूछताछ पश्चात छोड दिया गया ।”
आपात स्थितिमें भी भारतीय पुलिस अपना रंग दिखाना नहीं छोडती है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply