उत्तर प्रदेशमें पंचायत चुनाव कार्यमें नियुक्त १३५ शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकोंकी मृत्यु 


२८ अप्रैल, २०२१
     उत्तर प्रदेशमें पंचायत चुनाव कार्यमें नियुक्त १३५ शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकोंकी ‘कोरोना’ सङ्क्रमणसे अकाल मृत्यु हो गई है । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघने मुख्यमन्त्रीसे पंचायत चुनाव तत्काल स्थगितकर सङ्क्रमितोंका निःशुल्क उपचार तथा मृतकोंके परिजनको ५० लाख रुपयोंकी सहायता राशि व अनुकम्पा नियुक्ति देनेकी याचना की है ।
         महासभाके प्रवक्ता वीरेन्द्र मिश्रने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको पत्र लिखकर बताया है कि पंचायत चुनावोंमें सामाजिक दूरीका पालन नहीं किया जा रहा है । प्रतिदिन इससे सम्बन्धित अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, कर्मचारी तथा शिक्षक सङ्क्रमित हो रहे हैं । अनेक मृत्यु होनेसे जनमानसमें भय व्याप्त है । उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यमें लिप्त कर्मियोंकी हरदोई तथा लखीमपुरमें १० बुलंदशहर, सीतापुर, शाहजहांपुरमें ८, भदोई, लखनऊ, प्रतापगढमें ७, सोनभद्र, गाजियाबाद, गोंडामें ६, कुशीनगर, जौनपुर, देवरिया, महाराजगंज व मथुरामें ५, गोरखपुर, बहराइच, उन्नाव, बलरामपुरमें ४ तथा श्रावस्तीमें ३ शिक्षकों, शिक्षक मित्रों अथवा अनुदेशकोंकी मृत्यु हो चुकी है ।
महासंघने चुनाव पूर्व उसमें कार्यरत शिक्षकोंके टीकाकरणकी याचना की थी; परन्तु शासनने इसपर ध्यान नहीं दिया ऐसा महासंघका आरोप है ।
    ‘कोरोना’ कालमें, जहां एक ओर देशवासी मर रहे हैं और देश दिन-प्रतिदिन नरककी ओर जा रहा है, वहां चुनाव करवाना पाप समान है । चुनावमें कार्यरत १३५ कर्मियोंकी आकस्मिक मृत्यु दुःखद है । शासनको इसपर अवश्य विचारकर उचित निर्णय लेना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : अमर उजाला


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution