‘News18’ने मांगी क्षमा, मुख्यमन्त्री योगीके ‘कोविड’ और ‘ऑक्सीजन’ सङ्कटपर दिए वक्तव्यपर चलाया था अनुचित ‘ग्राफिक’


२८ अप्रैल, २०२१
      २६ अप्रैलको ‘न्यूज १८’ उत्तर प्रदेशने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथजीके वक्तव्यको अनुचित ‘ग्राफिक्स’के साथ दिखानेके लिए ‘ट्वीट’ करके क्षमा मांगते हुए लिखा, ‘अनुचित ‘ग्राफिक्स’ चलनेपर हमें खेद है कि कल मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथजीने कहा था कि जहांतक ‘ऑक्सीजन’की अल्प होनेकी बात है, उत्तर प्रदेशमें ‘ऑक्सीजन’का अभाव न के समान है; परन्तु शीघ्रतामें अनुचित ‘टाइपिंग’से ‘ग्राफिक्स’में चल गया कि ‘उत्तर प्रदेशमें कोविड प्रकरण न के समान हैं ।’ इस अनुचित वर्तनपर हमें खेद है ।”
मुख्यमन्त्री योगीजीका यह सम्बोधन राज्यको ‘कोविड-१९’ महामारीकी वर्तमान स्थिति और निपटनेके माध्यमसे सूचित करानेको लेकर था । उन्होंने राज्यको आश्वासन दिया कि ‘बेड’, ‘मेडिकल ऑक्सीजन’ और चिकित्सा आपूर्तिमें कोई न्यूनता नहीं होगी । उन्होंने लोगोंसे यह भी आग्रह किया कि वे ‘पैनिक’ और आपदाके कारण भयभीत न हों ।
     प्राय: समाचार वाहिनियां सत्य घटनाओं और सूचनाओंको अनुचित ढंगसे प्रसारित करती हैं, अपनी स्वार्थ पूर्ति हेतु । समाचार वाहिनीयोंका उत्तरदायित्व बहुत बडा है, इसका इन्हें मान होना चाहिए और बिना प्रमाणित व जांचे, ऐसे किसी भी समाचारको नहीं चलाना चाहिए और शासनको भी इस विषयमें संज्ञान अवश्य ही लेना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution