महाराष्ट्रमें एक ‘एम्बुलैंस’में ठूंसकर श्मशान भेजे गए २२ ‘कोरोना’ रोगियोंके शव, चित्र देखकर भडके लोग, पुलिसने छीना चलभाष


२८ अप्रैल, २०२१
       महाराष्ट्रमें ‘कोरोना’का प्रकोप जारी है । इसी मध्य बीडसे एक अमानवीय चित्र सामने आया है । यहां एक ‘एम्बुलैंस’में २२ शवोंको एक दूसरेके ऊपर रखकर श्मशान लाया गया और एक चितापर २ से ३ शवोंको रखकर अन्तिम संस्कार किया गया ।
  ‘रिपोर्ट्स’के अनुसार, जिला प्रशासनने कहा है कि उसके पास ‘एम्बुलैंस’ नहीं है । इस कारण बीडके अंबाजोगाईमे स्वामी रामानंद तीर्थ चिकित्सालयमें ‘कोरोना’से मरनेवाले २२ रोगियोंके शवोंको रविवार, २५ अप्रैल, २०२१ को एक ही ‘एम्बुलैंस’में भरकर श्मशान ले जाया गया । बताया जा रहा है कि जब एक मृतकके दो सम्बन्धी ‘एम्बुलैंस’का  दृश्यपट बना रहे थे और बोरियोंमे बन्द शवोंके चित्र ले रहे थे, तभी पुलिसने उनके भ्रमणभाष यन्त्र अधिग्रहित कर लिए । उन्होंने कहा कि शवोंके अन्तिम संस्कारके पश्चात ही आपके भ्रमणभाष यन्त्र दिए जाएंगे ।
      उद्धव शासन आरम्भसे ही किस प्रकार उनकी सत्ता बनी रहे, इसीमें संलग्न थे, तो इन सबपर ध्यान कैसे जाता ? यह विडम्बना है कि सेवा बोलकर सत्ता पानेवाले नेता लुटेरे बनकर धन भी लूट रहे हैं और प्राण भी ले रहे हैं । यह निधर्मी लोकतन्त्र इससे अधिक इस देशको कुछ दे नहीं पाया है; इसलिए अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना अत्यन्त आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution